back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Savings Accounts भी होते हैं कई तरह के, जानिए कौन सा है आपके लिए सबसे फायदेमंद

शायद ही कोई व्यस्क नागिरक हो जिसका बैंक खाता न हो। बैंक खाता को अपना पैसा रखने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। लेकिन यह भी कई प्रकार के होते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैसे तो बैंक में सेविंग अकाउंट (Savings Accounts) और करंट अकाउंट खोले जाते हैं लेकिन इसमें आम लोगों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला अकाउंट सेविंग अकाउंट है। इसका संचालन ऐसे होता है कि अकाउंट होल्डर इस खाते में अपना पैसा जमा करते हैं जिसपर बैंक ब्याज देता है। यह ब्याज एक निश्चित दर पर महीने के आधार पर, तिमाही के आधार पर, छमाही के आधार पर और वार्षिक आधार पर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेविंग अकाउंट में भी कई प्रकार होते हैं। 

रेगुलर सेविंग अकाउंट

यह वह खाता (Regular Savings accounts) होता है जो हम और आप अपनी जमा पूंजी रखने के लिए खुलवाते हैं। इस खाते को एक KYC की प्रक्रिया के बाद खोला जा सकता है। इस खाते में एक निश्चित जमा राशि को मेंटेन करना होता है जिसपर बैंक की ओर से एक निश्चित दर पर ब्याज भी दिया जाता है।

जीरो बैलेंस खाता

जीरों बैलेंस खाते (Zero Balance Accounts) की अहम बात यह है कि इस खाते को जीरो बैलेंस से खोला जा सकता है। इसके रख रखाव के लिए किसी भी तरह का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरुरत नहीं होती है। हालांकि इसका एक नेगेटिव पहलू यह है कि इन अकाउंट होल्डर्स को चेक बुक और कई अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती और ATM द्वारा पैसे निकालने की सीमा को भी लिमिटेड रखा जाता है।

फैमिली सेविंग अकाउंट

यह एक ऐसा खाता (Family Savings Accounts) होता है जिसका संचालन पूरा परिवार कर सकता है। यह एक ऐसी कॉमन आईडी के जरिए खोले जाते हैं जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की पहचान समाहित होती है। इसमें परिवार का मतलब माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे, दादा-दादी, पोते-पोतियां से है। इस अकाउंट को पारिवारिक बचत संभालकर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...