back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Opening: बढ़त पर बाजार, सेंसेक्स 73,150 और निफ्टी 22,200 के पार निकला

Today Stock Market Opening: वित्त वर्ष 2023-24 का आज भारतीय शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन है। कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में मार्केट में अवकाश है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वित्त वर्ष 2023-24 का आज भारतीय शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन है। कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में मार्केट में अवकाश है। आज से T+O सेटलमेंट भी लागू हो गया है। घरेलू शेयर बाजार के लिए भी यह अहम फैक्टर है। बाजार खुलते ही निफ्टी ने 22200 का लेवल पार कर लिया। इसमें 84.55 अंकों की तेजी के साथ 22,220 लेवल दिखा। बीएसई सेंसेक्स ने भी ओपनिंग के तुरंत बाद 335.71 अंकों की तेजी के बाद 73332 का लेवल छू लिया था।

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग?

वित्त वर्ष 2024 के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 153.03 अंकों की ऊंचाई के साथ 73149 लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 39.95 अंकों की बढ़त के साथ 22163 लेवल पर खुला है।

प्री-ओपनिंग में कैसा थी बाजार की चाल?

प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 117.70 अंकों की बढ़त के साथ 73114 लेवल पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 32.50 अंक चढ़कर 22156 लेवल पर था।

ग्लोबल मार्केट का हाल

जापान की करेंसी येन (Japanese yen) में बुधवार को जबरदस्त गिरावट आई दर्ज की गई थी। यह साल 1990 के बाद से डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गई है। इस गिरावट के मद्देनजर जापान के टॉप वित्तीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में तेजी से गिर रही करेंसी पर चर्चा हुई। साथ ही इसे स्टेबल करने के लिए संभावित हस्तक्षेप के संकेत दिए गए। अमेरिकी डॉलर 151.975 येन के उच्च स्तर पर पहुंचा है। यह आक्रामक बढ़ोतरी 30 से अधिक वर्षों में येन के मुकाबले डॉलर को सबसे मजबूत बनाती है।

जापान करेंसी को बचाने के लिए एक्शन मूड में

बैठक के बाद जापान के चीफ करेंसी डिप्लोमेट मासातो कांडा ने विदेशी मुद्रा बाजार में किसी अव्यवस्थित उतार-चढ़ाव के खिलाफ एक्शन लेने की उनकी तैयारी पर जोर दिया। यह साल 2022 में येन को डिफेंड करने के लिए उनके हस्तक्षेप से पहले जारी की गई चेतावनियों जैसी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵