back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: नुकसान के साथ खुला बाजार, दिन के कारोबार में ऐसा होगा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Today Share Market Opening:घरेलू शेयर बाजार ने आज भी खराब शुरुआत की है। कारोबारी 4 दिनों से बाजार में गिरावट जारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार ने आज भी खराब शुरुआत की है। कारोबारी 4 दिनों से बाजार में गिरावट जारी है। सोमवार यानी आज शुरुआती सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। दिन के कारोबार में बाजार की गिरावट और बढ़ने की आशंका है।

सेंसेक्स 65400 अंकों पर खुला

सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 65400 अंकों पर खुला। शुरुआती सेशन में बाजार सीमित दायरे में रहा। हालांकि दबाव के संकेत साफ दिख रहे। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 15 अंकों के मामूली नुकसान के साथ 65400 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था। निफ्टी 10 अंकों के नुकसान पर 19530 अंकों के पास था।

प्री-ओपन सेशन का संकेत

प्री-ओपन सेशन में दबाव बना था। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 20 अंकों के नुकसान पर 19500 अंक के पास था। यह बता रहा था कि आज की शुरुआत खराब रह सकती है। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स लगभग फ्लैट था। निफ्टी 20 अंक गिरा था।

दो सप्ताह की तेजी पर ब्रेक

पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 20 अक्टूबर को सेंसेक्स 231.62 अंक गिरकर 65397.62 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 82.05 अंकों के नुकसान पर 19542.65 अंकों पर था। पूरे सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 885.12 अंक यानी 1.33 फीसदी और निफ्टी में 208.4 अंक यानी 1.05 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। घरेलू बाजार तीन दिनों से लगातार नुकसान में बंद हो रहा। तीन दिनों के कारोबार में सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है।

वैश्विक बाजार बिखरे हुए

वैश्विक बाजार भी गिरावट की चपेट में हैं। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत देने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.86 फीसदी की गिरावट आई थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.53 फीसदी और एसएंडपी 500 में 1.26 फीसदी की गिरावट आई थी। आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं। जापान का निक्की 0.81 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.72 फीसदी लुढ़का है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 ग्रीन जोन में

आज के कारोबार में बड़े शेयरों में मिला-जुला रुख दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 ग्रीन जोन में थे। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1-1 फीसदी की तेजी दिख रही थी। कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा करीब ढाई फीसदी के नुकसान में था। टीसीएस और रिलायंस जैसे शेयर लुढ़के थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...