back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Interim Budget 2024 में टैक्सपेयर्स के लिए क्या खास होगा? इनकम टैक्स में मिलेगी कोई छूट?

Interim Budget 2024: इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। मई में जो नई सरकार चुनी जाएगी वो बाद में देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट 2023 में निर्मला सीतारमण ने 7 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया था। इसके साथ ही टैक्स स्लैब में भी बदलाव किए थे। लोग उम्मीद जता रहे थे कि अंतरिम बजट 2024 में टैक्स में छूट से जुड़े ऐलान हो सकते हैं। हालांकि, इसकी संभावना कम है। आपको बता दें कि अंतरिम बजट में इनकम टैक्स नियमों से जुड़े बड़े बदलाव करने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, अंतरिम बजट 2019 में तब के वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने टैक्स में छूट को 3.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान किया था।

पहले कितनी थी टैक्स में छूट

पिछले साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए डायरेक्ट टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर nदी थी।  इसके साथ ही टैक्स स्लैब में छूट की सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दी थी।

क्या कोई वादा करेंगी वित्त मंत्री?

2019 के अंतरिम बजट और आगामी चुनाव को देखते हुए ये माना जा रहा था कि सरकार अंतरिम बजट में टैक्स से जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकती है। लोगों को उम्मीद थी कि HRA के तहत मिलने वाली छूट को बढ़ाया जाएगा और इस छूट को नई टैक्स व्यवस्था में भी शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि बजट 2023 में वित्त मंत्री ने नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट टैक्स व्यवस्था बना दिया था। टैक्स पेयर्स के पास दोनों टैक्स व्यवस्था में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन है, लेकिन टैक्स सिस्टम नहीं चुनने पर बाई डिफॉल्ट नई टैक्स व्यवस्था लागू हो जाएगी।

रफ्तार की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

40 हजार में पूरी ट्रिप: फ्लाइट टिकट से रहने-खाने तक, जानिए इस खूबसूरत देश के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कम बजट में विदेश घूमने का शानदार मौका हर किसी का सपना होता है कि वह जिंदगी में कम से कम...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵