back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज से देशभर में रेलवे का नया नियम लागू, अब Tatkal टिकट बिना Aadhaar OTP के नहीं होगी बुक

भारतीय रेलवे ने आज से देशभर में यात्रियों के लिए एक नया नियम लागू किया है। अब आधार OTP के बिना तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप भारतीय रेलवे से सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो आज से इसमें एक अहम बदलाव लागू हो गया है। 1 जुलाई से रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया था, और अब IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते समय आधार OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। आइए जानें, इस बदलाव की क्या वजह है और इसका यात्रियों को क्या लाभ मिलेगा?

आखिर क्यों करना पड़ा नियम में बदलाव?

अब तक तत्काल टिकट बुक करना आम यात्रियों के लिए किसी जंग से कम नहीं था। जैसे ही Tatkal Ticket Window खुलती थी, तो फर्जी एजेंटों और बुकिंग दलालों की वजह से कुछ ही मिनटों में सारे टिकट खत्म हो जाते थे। नतीजतन, जरूरतमंद यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था और उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता था। इसी गंभीर समस्या को हल करने के लिए रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया है। इस बदलाव से न केवल आम यात्रियों को सही तरीके से टिकट बुक करने का मौका मिलेगा, बल्कि फर्जीवाड़ा और दलाली पर भी सख्ती से लगाम लगेगी।

अब केवल रजिस्टर्ड यूजर्स ही बुक कर पाएंगे तत्काल टिकट

भारतीय रेलवे द्वारा जारी हालिया नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 जुलाई से IRCTC पर आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग का नियम लागू किया गया है। वहीं, OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तय की गई थी। इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल टिकट सिर्फ वही यूजर बुक कर सके, जिसका आधार नंबर IRCTC अकाउंट से जुड़ा और प्रमाणित हो। यह नियम तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लागू किया गया है।

आधार OTP ऑथेंटिकेशन कैसे करेगा काम?

तत्काल टिकट में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे द्वारा शुरू की गई इस नई प्रक्रिया से टिकट बुकिंग अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी। जब कोई यूजर अपने आधार-लिंक्ड IRCTC अकाउंट से तत्काल टिकट बुक करेगा, तो उसके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। इस OTP को दर्ज करने के बाद ही टिकट की बुकिंग कन्फर्म हो पाएगी। यह नियम न सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा, बल्कि अब रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट लेने के लिए भी आधार और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

तत्काल टिकट के लिए लागू हुआ 30 मिनट का नया नियम

आम यात्रियों को तत्काल टिकट पाने में प्राथमिकता देने के लिए भारतीय रेलवे ने एक और अहम बदलाव किया है। अब से जब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलेगी, तो पहले 30 मिनट तक केवल आधार ऑथेंटिकेटेड सामान्य यूजर्स को ही बुकिंग की अनुमति होगी। एजेंट्स इस विंडो के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि AC क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और Non-AC के लिए 11 बजे शुरू होती है। इस नए नियम से आम यात्रियों को एजेंटों की भीड़ से पहले टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा, जिससे उन्हें टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...