back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमेन का ऐलान, रतन टाटा के बाद नोएल टाटा संभालेंगे ट्रस्ट की कमान

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वह 40 सालों से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। वह कई कंपनियों के बोर्ड के पदों पर हैं जबकि कई कंपनियों में वाइस प्रेसीडेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन घोषित कर दिया गया है। टाटा ट्रस्ट रतन टाटा की संस्था है। रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद से उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा की जा रही थी।

टाटा ग्रुप में टाटा ट्रस्ट की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है

टाटा ट्रस्ट टाटा ग्रुप की परोपकारी संस्था है। इसकी 13 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू वाले टाटा ग्रुप में 66% की हिस्सेदारी है। इसके तहत आने वाले सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास ही टाटा संस की 52% हिस्सेदारी है।

रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा इससे पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा वर्तमान में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रेसीडेंट और नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। पिछले 40 सालों से नोएल टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं।

कई कंपनियों में हैं बोर्ड के अध्यक्ष

वह टाटा समूह की कई कंपनियों में बोर्ड अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं। इन कंपनियों में ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन शामिल हैं और टाटा स्टील,टाइटन कंपनी लिमिटेड के वह वाइस प्रेसीडेंट हैं। नोएल ने अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक प्रबंधक निदेशक के रूप में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में काम किया। यहां उन्होंने कंपनी को $500 मिलियन के टर्नओवर से $3 बिलियन से अधिक तक बढ़ाने का काम किया।

रतन के एक और भाई हैं जो बिजनेस से कोसों दूर हैं

नोएल टाटा के अलवा रतन टाटा के एक और भाई है जिमी टाटा, जो 90 के दशक में रिटायरमेंट ले चुके हैं। रतन की तरह जिमी ने भी शादी नहीं की थी। जिमी टाटा 25 सालों से टाटा के कारोबार से दूर हो चुके। वह मुंबई के कोलाबा में दो बेडरूम के घर में रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: सादगी, सोच और सफलता की मिसाल रतन टाटा, जानिए अधूरी मोहब्बत से बिजनेस आइकन बनने तक की कहानी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 28 दिसंबर को देश के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का जन्मदिन है। भले ही वह अब हमारे...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...