नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत ही काम की खबर सामने आई है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया जल्द ही EPFO 3.0 पहल शुरू करने वाले हैं, जिसमें UPI और ATM से तुरंत EPF का पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों को इस पहल का सीधा फायदा मिलने वाला है, क्योंकि अब वे अपने EPF का पैसा कभी भी कहीं से भी UPI के जरिए और किसी भी बैंक के एटीएम से आसानी से निकाल सकेंगे।
पैसा निकालने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के करोड़ों लाभार्थियों को अब आपको EPF का पैसा निकालने के लिए परेशान नहीं की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने होंगे। क्योंकि अब सरकार EPF से पैसे निकालने का बिल्कुल आसान तरीका तैयार कर रही है। जिससे आप कहीं से भी पैसा निकाल सकते है।
सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ईपीएफओ 3.0 आ रहा है, मेरा वादा है ईपीएफओ लाभार्थी एटीएम से अपना पैसा निकाल पाएंगे। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस सुविधा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत कर रहा है।
EPFO कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि अब आपको ईपीएफओ कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही आपको नियोक्ता के पास जाना पड़ेगा। यह आपका पैसा है और आप जब चाहें इसे निकाल सकते हैं। भविष्य में एटीएम से अपने पैसे निकाल सकेंगे। हम ईपीएफओ में ऐसी सुधार प्रक्रियाएं लागू कर रहे हैं।
मई या जून 2025 तक शुरू हो सकती है योजना
माना जा रहा है कि यह योजना मई या जून 2025 तक शुरू हो सकती है। बता दें कि फिलहाल EPF का पैसा निकालने में 23 दिन का समय लगता है। लेकिन UPI से यह कुछ ही मिनटों में हो जाएगा। यदि आपको पैसों की तुरंत जरूरत है तो आप उसे पूरा कर सकते है।
इस सुविधा के फायदे
यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें पैसों की तत्काल जरूरत होती है। जैसे कि यदि किसी मेडिकल इमरजेंसी में आपको बड़ी रकम की ज़रूरत है, तो आप तुरंत अपना EPF का पैसा निकाल सकेंगे।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe




