back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 32 शिक्षकों की सेवा समाप्त, एफआईआर दर्ज

मथुरा, 10 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी कर रहे 32 शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की गई है। इन फर्जी शिक्षकों में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। इन शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही लंबे समय से लंबित थी। तीन अप्रैल को लखनऊ में आयोजित महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद की फर्जी शिक्षकों की ऑनलाइन समीक्षा में प्रदेशभर में फर्जी शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के क्रम में मथुरा में बीएड की फर्जी अंकतालिका के सहारे नौकरी कर रहे 32 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेसिक शिक्षा कार्यालय मथुरा द्वारा 23 नवंबर 2019 को बीएड की 59 फर्जी और टेम्पर्ड अंकतालिका धारक शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। न्यायालय ने टेंपर्ड अंकपत्र धारकों की जांच के लिए यूनिवर्सिटी को चार माह का समय दिया है। जबकि फर्जी अंकपत्र वालों को दोषी मानते हुए उनकी सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर के आदेश दिए थे। बीएसए कार्यालय द्वारा जारी सूची में फेंक डिग्री के आधार पर मथुरा में 34 शिक्षक नियुक्त पाए गए थे। जिनमें से 32 के खिलाफ अब एफआईआर कर दी गई है। वही एक के खिलाफ पहले ही एफआईआर की जा चुकी थी। फर्जी अंकपत्र धारक एक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर हुई है या नहीं अभी इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵