back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Loan: किस आधार पर तय होता है गोल्ड लोन ? जानिए 5 ग्राम गोल्ड पर कितना मिल सकता है लोन

बैंक और फाइनेंस कंपनियां विभिन्न प्रकार के लोन उपलब्ध कराती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि गोल्‍ड लोन किस आधार पर तय होता है? तो आइए जानते हैं...

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय उपभोक्ताओं की विभिन्न वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक और फाइनेंस कंपनियां विभिन्न प्रकार के लोन उपलब्ध कराती हैं। इनमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन के साथ-साथ गोल्ड लोन भी शामिल है। इनमें सबसे प्रचलित गोल्‍ड लोन है। गोल्ड लोन एक सिक्यॉर्ड लोन होता है, जिसमें आप अपने सोने के आभूषण या गहने गिरवी रखकर लोन प्राप्त करते हैं। इस प्रकार के लोन में राशि सोने की मौजूदा कीमत पर आधारित होती है और इसे आमतौर पर 12 महीने के अंदर चुकाना होता है, जिसमें ब्याज भी जुड़ता है। यदि आप 5 ग्राम सोने पर लोन लेने की सोच रहे हैं, तो हम यहां बताएंगे कि इस पर आपको कितना लोन मिल सकता है।

सोने की कीमत का कितना मिल सकता है लोन?

गोल्ड लोन की राशि आपके सोने की शुद्धता और मात्रा के आधार पर तय की जाती है। आमतौर पर बैंक और फाइनेंस कंपनियां आपके सोने की कुल वैल्यू का 75% तक लोन देती हैं। उदाहरण के लिए यदि आपके पास 1,00,000 रुपये का सोना है, तो आप 75,000 रुपये तक का गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं। गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8% से शुरू होकर 24% तक जा सकती हैं, जो विभिन्न बैंकों और फाइनेंस कंपनियों पर निर्भर करती हैं। इसके अतिरिक्त बैंक और फाइनेंस कंपनियां इस लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी वसूलती हैं, जो लोन के कुल मूल्य का एक छोटा सा प्रतिशत हो सकती है।

5 ग्राम सोने पर कितना मिलेगा लोन ?

गोल्ड लोन के तहत मिलने वाली राशि आपके सोने की शुद्धता (कैरेट) और वर्तमान बाजार मूल्य पर निर्भर करती है। यदि आपके पास 5 ग्राम सोना है, तो लोन की राशि इस प्रकार हो सकती है। जैसे- 24 कैरेट के 5 ग्राम सोने पर लगभग 30,350 रुपये तक का लोन मिल सकता है। 22 कैरेट के 5 ग्राम सोने पर लगभग 27,820 रुपये तक का लोन मिल सकता है। 20 कैरेट के 5 ग्राम सोने पर लगभग 25,290 रुपये तक का लोन मिल सकता है। 18 कैरेट के 5 ग्राम सोने पर लगभग 22,760 रुपये तक का लोन मिल सकता है। बता दें कि लोन की यह राशि सोने के मौजूदा बाजार मूल्य और बैंक या फाइनेंस कंपनी की नीतियों पर निर्भर करती है, अतः इसमें थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Crash: एक दिन में फूटा चांदी का बुलबुला! ₹1 लाख सस्ती, सोना भी ₹33,000 धड़ाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोना-चांदी की कीमतों में हाल ही में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसने निवेशकों और आम...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵