back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol-Diesel Price: इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम; यहां घटे भाव, जानें नई रेट

Today Petrol-Diesel Price : जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं हैं। दूसरी ओर बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल समेत कुछ प्रदेशों में भाव कम हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं। इस बीच भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। कुछ राज्यों एवं शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। कुछ प्रदेशों में कीमतें घटी हैं। दरअसल, हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां ईंधन के नए दाम जारी करती हैं। इसके अनुसार आज असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गोवा समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतों में मामूली रूप से बढ़ोतरी हुई है।

बिहार, छत्तीसगढ़ इन राज्यों में घटी रेट

दूसरी ओर बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल समेत कुछ प्रदेशों में भाव घटे हैं। अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। ईंधन पर राज्य सरकारें अपने मुताबिक टैक्स यानी वैट और अन्य कर लगाती हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजन की कीमतें

1. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर।

2. मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए।

3. कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 रुपए।

4. चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए।

5. नोएडा में पेट्रोल 94.94 रुपए और डीजल 87.94 रुपए।

6. गुरुग्राम में पेट्रोल 94.86 रुपए और डीजल 88.03 रुपए।

7. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपए और डीजल 82.38 रुपए।

8. हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपए और डीजल 95.63 रुपए।

9. जयपुर में पेट्रोल 104.57 रुपए और डीजल 90.34 रुपए।

10. पटना में पेट्रोल 105.53 रुपए और डीजल 92.03 रुपए।

11. लखनऊ में पेट्रोल 94.74 रुपए और डीजल 87.74 रुपए।

खुद से भाव चेक करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट एसएसएस के माध्यम से भी पता कर सकते हैं। आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। BPCL के कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें। HPCL के कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: कहीं राहत, कहीं बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है आज का ताजा भाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज, 24 मार्च 2026 को देशभर में पेट्रोल-डीजल और सोने-चांदी के ताजा दाम जारी किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵