back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे की नई ट्रिप पैकेज स्कीम! आने और जाने का ट्रेन टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगी भारी छूट, जानें डिटेल्‍स

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम की शुरआत की है, जिसके तहत रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट मिलेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक विशेष योजना का ऐलान किया है। जिसमें आपको एक बेहतर रिटर्न जर्नी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ने बताया है कि यह योजना फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जाएगी, ताकि इसके असर और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आंकलन किया जा सके। इस योजना को लागू करने के पीछे भारतीय रेलवे का मकसद सीजन के समय भीड़ को नियंत्रित करना है। ताकि, यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाया जा सकें। 

बेस किराए पर 20% की छूट 

रेलवे ने त्योहारों के सीजन में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत जो यात्री अपनी रिटर्न जर्नी तय समय सीमा के भीतर बुक करेंगे, उन्हें रिटर्न टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी।

इस तरीके से बुक होगा टिकट 

यह योजना 14 अगस्त 2025 से लागू किया जाना है। इस योजना के तहत पहले यात्रा (Onward Journey) का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी (Return Journey) का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के जरिए बुक किया जा सकेगा।

बेस किराए पर मिलेगी छूट

इस स्कीम में छूट तभी मिलेगी जब दोनों तरफ का टिकट एक ही यात्रियों के नाम से और कन्फर्म हो। रिटर्न टिकट की बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड लागू नहीं होगा। छूट केवल रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर दी जा सकती है। रेलवे ने बताया कि यह योजना फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की गई है, ताकि त्योहारों के समय ट्रेनों का दोनों तरफ से बेहतर इस्तेमाल हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵