back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rupee Rate: डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत, जानें पिछले 5 दिनों की चाल

Rupee Dollar Exchange Rate : रुपया आज डॉलर के मुकाबले मजबूती से खुला है। डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती से 82.84 रुपये पर खुला। बुधवार को 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 रुपये पर बंद हुआ था।

नई दिल्ली, रफ्तार। रुपया आज डॉलर के मुकाबले मजबूती से खुला है। डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती से 82.84 रुपये पर खुला। बुधवार को 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी से 82.77 रुपये पर बंद हो गया था। सोमवार को रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.76 रुपये पर, शुक्रवार को 4 पैसे की मजबूती के साथ 82.78 रुपये पर और बीते बुधवार को रुपया 7 पैसे की मजबूती से 82.82 रुपये पर बंद हुआ था।

रुपये के कमजोर या मजबूत होने का कारण

डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत इसकी मांग एवं आपूर्ति से तय होती है। देश के आयात और निर्यात का भी इस पर असर पड़ता है। सभी देश अपने विदेशी मुद्रा का भंडार रखता है, जिससे वह आयात होने वाले सामानों का भुगतान करता है। हर सप्ताह रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति से जुड़े आंकड़े जारी करता है। उस दौरान देश में डॉलर की मांग क्या है, उससे भी रुपये की मजबूती या कमजोरी तय होती है।

महंगे डॉलर का असर

देश में जरूरत का करीब 80 फीसदी क्रूड ऑयल का आयात करना होता है। इसमें भारत को काफी अधिक डालर खर्च करना पड़ता है, जो विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बनाता है। इसका असर रुपये की कीमत पर पड़ता है। अगर, डॉलर महंगा होगा तो हमें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। अगर, डॉलर सस्ता हो तो थोड़ी राहत मिल जाती है। रोज यह उठा-पटक डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को बदलती रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵