back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO खुलने से पहले टूट गया Sai Life Sciences का शेयर, 3042 करोड़ रुपए का है इश्यू प्राइस, जानिए डिटेल्स

Sai Life Sciences IPO इस सप्ताह निवेश के लिए ओपन हो रहा है। 3,042 करोड़ रुपये के मेनबोर्ड इश्यू का प्राइस बैंड 549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । Sai Life Sciences IPO इस सप्ताह निवेश के लिए ओपन हो रहा है। 3,042 करोड़ रुपये के मेनबोर्ड इश्यू का प्राइस बैंड 549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। खबर है कि इसके शेयर ग्रे मार्केट खुलने से पहले ही टूट गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, साई लाइफ साइंसेज कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर को निवेश के लिए ओपन होगा और 13 दिसंबर को बंद हो जाएगा। ग्रे मार्केट पर खास नजर बनाए रखने वाली विभिन्न वेबसाइटों का अध्‍ययन है कि इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 21 रुपये है। इस आधार पर शेयर को 4.01% प्रीमियम के साथ 571 रुपये पर लिस्ट किया जा सकता है। बता दें कि जीएमपी में 10 रुपये की गिरावट आई है, जबकि पहले यह 31 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध था।

ये हैं कंपनी के प्रमोटर 

इस कंपनी के प्रमोटर कनुमुरी रंगा राजू, कनुमुरी मायत्रे, कृष्णम राजू कनुमुरी, सनफ्लॉवर पार्टनर्स, लिली पार्टनर्स, साई क्वेस्ट सिन प्राइवेट लिमिटेड, मैरीगोल्ड पार्टनर्स और ट्यूलिप पार्टनर्स हैं।

क्या काम करती है Sai Life Sciences?

साई लाइफ साइंसेज कंपनी एक फुल सर्विस कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन है। जो कि वैश्विक फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और बायो टेक्नोलॉजी फर्म्स को स्मॉल मॉलीक्यूल न्यू केमिकल एंटिटीज के लिए दवा की खोज, विकास और मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है। 

जानिये Sai Life Sciences IPO की डिटेल

आईपीओ में आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 27 शेयर है, जिसके लिए एक इंवेस्‍टर को कम से कम 14,823 रुपये का इन्‍वेस्‍ट करना होगा। एसएनआईआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज 207,522 रुपये के लिए 14 लॉट (378 शेयर) है, जबकि BNII के लिए यह 1,007,964 रुपये के 68 लॉट (1,836 शेयर) है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵