back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल अंबानी को ₹25 करोड़ का देना होगा जुर्माना, SEBI ने 5 वर्षों के लिए सिक्योरिटी मार्केट से किया बैन

कंपनी के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का नहीं किया गया पालन, कंपनी के शीर्ष अधिकारी भी धोखाधड़ी में शामिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। SEBI ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी को 5 वर्षों के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। अनिल को 25 करोड़ का जुर्माना भी देना होगा। अनिल के अलावा 24 अन्य entities के खिलाफ यह निर्णय लिया गया है। SEBI ने सिक्योरिटीज मार्केट से रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए बैन कर दिया है और कंपनी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अधिकारियों के साथ मिलकर बनाया धोखा देने का प्लान

SEBI ने 222 पेज की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अनिल अंबानी ने RHFL के शीर्ष अधिकारी के साथ मिलकर धोखा देने का प्लान बनाया। उसने संबद्ध संस्थाओं को लोन के रूप में दिखाया था। 

जारी की गई थी गाइडलाइंस 

हालांकि RHFL के बोर्ड की इस तरह की लोन देने की व्यवस्था को रोकने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की थी। कॉर्पोरेट लोन की भी समीक्षा की गई। कंपनी के मैनेजमेंट ने इन गाइडलाइंस को नजरअंदाज किया।

अनिल के किया पद का गलत इस्तेमाल 

अनिल ने इस दौरान अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। वह ADA के चेयरमैन थे। SEBI ने अपने आर्डर में कहा है कि कंपनी के मैनेजमेंट के लापरवाही के बारे में बताया है। उन्होंने ऐसी सैकड़ों कंपनियों को लोन दिए जिनके पास न तो कैश था न नेटवर्थ थी न रिवेन्यू था। इसके रिजल्ट में अधिकतर कंपनियां अपना लोन चुकाने में कामयाब नहीं हुई।

ये अधिकारी भी देंगे जुर्माना

जिन 24 लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है उसमें RHFL के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना, रविंद्र सुधालकर, पिंगेश आर शाह शामिल हैं। SEBI ने इन लोगों पर भी जुर्माना लगाया है। अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये, बापना पर 27 और सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये का जुर्माना है। जबकि पिंकेश शाह पर 21 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। 

किन कंपनियों पर लगाया गया जुर्माना 

इसके अलावा रिलायंस यूनिकॉर्न इंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंक बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग, रिलायंस बिग एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड, सहित बाकी की संस्थाओं पर 25-25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में आने वाला है SpaceX IPO में दाव लगाने का गोल्डन चांस, जानें कैसे भारतीय निवेशक कर सकते हैं हिस्सेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX), जिसे एलन मस्क ने स्थापित किया है, अगले साल 2026 में अपना आईपीओ लाने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...