back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sensex ने तोड़े सारे Records; निवेशकों ने कमाए 7.38 लाख करोड़ रुपए

Share Market Updates : भारतीय शेयर बाजार में आज कई नए रिकॉर्ड बने। सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा गया। निफ्टी भी ऑलटाइम हाई के करीब पहुंचा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों से तेजी जारी है। आज बाजार ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कई नए रिकॉर्ड भी बने। सेंसेक्स 1650 अंक उछालकर अपने ऑलटाइम हाई 76795.31 पर पहुंचा गया। निफ्टी भी ऑलटाइम हाई के काफी करीब पहुंचा। इस कारण आज निवेशकों की संपत्ति 7.38 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

आईटी, टेलीकॉम और ऑटों शेयरों में सबसे अधिक तेजी

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.28 फीसदी और 2.18 फीसदी चढ़कर बंद हुए। इतना ही नहीं BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तीन दिनों से हरे निशान में बंद हो रहे हैं। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और ऑटों शेयरों में दिखी। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 1618.85 अंक यानी 2.16 फीसदी चढ़कर 76693.36 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 468.75 अंक यानी 2.05 फीसदी ऊपर जाकर 23290.15 के लेवल पर बंद हुआ।

मार्केट कैप बढ़कर पहुंचा 423.27 लाख करोड़ रुपए पर

BSE में लिस्टेड कंपनियों का आज कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 423.27 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा। इसके पिछले कारोबारी दिन यानी 6 जून को 415.89 लाख करोड़ था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 7.38 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। मतलब निवेशकों की संपत्ति में 7.38 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

Sensex के 30 में से 30 शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इनमें से सबसे अधिक तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में दिखी। यह 5.83 फीसदी ऊपर रहा। दूसरे नंबर विप्रो (Wipro) टेक रहा। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। ये 4.04 फीसदी से लेकर 5.09 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए।

BSE पर 3952 शेयरों में कारोबार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयर अधिक रहे। एक्सचेंज पर 3952 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2894 शेयर बढ़कर बंद हुए। 966 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 92 शेयर बिना उतार-चढ़ाव के बंद हुए। 190 शेयरों ने अपना नया 52-वीक हाई छुआ है। 35 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया लो लेवल छुआ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार हरे...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵