back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 317 अंक टूटा

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 4.32 फीसदी की गिरावट रही। अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट दिखी, जबकि एसीसी के शेयर में 0.36 फीसदी की गिरावट रही।

नई दिल्ली, एजेंसी। कारोबारी हफ्ते के 5वें और आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 316.94 यानी 0.52 फीसदी टूटकर 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट रही

कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट रही और 8 शेयरों में तेजी रही। शुक्रवार को कारोबार के दौरान अडाणी समूह के 10 शेयरों में से 6 शेयर में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में शामिल अडाणी विल्मर, अडाणी पावर और एनडीटीवी के शेयरों में पांच-पांच फीसदी की तेजी रही, जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी में 2.04 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 1.94 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 0.061 फीसदी की तेजी दिखी।

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 4.32 फीसदी की गिरावट रही

कारोबार के अंत में अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 4.32 फीसदी की गिरावट रही। अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट दिखी, जबकि एसीसी के शेयर में 0.36 फीसदी की गिरावट रही। इससे पहले बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर किया था। सेंसेक्स 340.89 अंकों और निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेंडिंग शुरू की थी।

रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.78 फीसदी की गिरावट रही

निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर में गिरावट रही, जबकि 17 शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के शेयरों में शामिल अडाणी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और टीसीएस सहित 33 शेयरों में गिरावट रही।एलएंडटी, अल्ट्रा टेक सीमेंट, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, ग्रासिम, ओएनजीसी, रिलायंस और जेएसडब्ल्यू स्टील समेत 17 शेयरों में तेजी रही है। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.78 फीसदी की गिरावट रही, जबकि बैंक, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक के शेयर में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी।

 बीएसई का सेंसेक्स 44.42 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

 बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान पर 44.42 अंक यानी 0.072 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 के स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी 20 अंक यानी 0.11 फीसदी की मजबूती के साथ 18,035.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵