back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market का ‘बब्बर शेर’, 30 हजार प्रतिशत रिटर्न, निवेश करते ही बन जाएंगे करोड़पति!

Multibagger Stocks: अगर आप भी ऐसे शेयर्स की तलाश में हैं जो कम समय में आपको कई गुना रिटर्न दे सके तो ये खबर आपके लिए है.

नई दिल्ली, रफ्तार। अगर आप भी मल्टीबैगर शेयर्स की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। एक आंकड़े के अनुसार प्रवेग लिमिटेड ने पिछले तीन साल में 1480 फीसदी और 5 साल में 30 हजार प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है। मतलब ये कि अगर पांच साल पहले आपने इस शेयर पर 1000 रुपये लगाए होते, तो अभी तक ये कंपनी आपको तीन लाख रुपये कमाकर दे चुकी होती। बता दें राज्य सरकार से भी इस कंपनी को जबरदस्त ऑर्डर मिल रहे हैं। इस वजह से कंपनी आगे भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकती है।

2.45 रुपए से 742.70 रुपए पर पहुंचा शेयर

बता दें इस कंपनी के शेयर 4 जनवरी, 2019 को 2.45 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहे थे। वैसे, तब से अब तक कंपनी के शेयर ने कई हजार गुना रिटर्न निवेशकों को दिया है। 30 दिसंबर को इस कंपनी के शेयर 742.70 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैपिटल 1620 करोड़ रुपए का है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का हाईलेवल 783.50 रहा। जबकि, लो लेवल 225 रुपए रहा है।

एक साल में दिया 207% से ज्यादा रिटर्न

पिछले 1 महीने में शेयर ने 16.68 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में कंपनी ने निवेशकों को 13.6 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में 207 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

लक्षद्वीप प्रशासन से मिला बड़ा ऑर्डर

पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 30 हजार प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हाल ही में लक्षद्वीप प्रशासन से कंपनी को एक ऑर्डर मिला है। माना जा रहा है कि इस ऑर्डर की वजह से ही कंपनी के शेयर्स में इतनी तेज़ी आई है। ऑर्डर मिलने के तुरंत बाद कंपनी के शेयर्स ने 52 हफ्तों का हाई लेवल टच किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...