back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market ने लगाए गोते, निवेशकों के 13.50 लाख करोड़ रुपए डूबे, इतने अंक गिरा बाजार

Stock Market Closing: घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र में हाहाकार मचा। बाजार में भारी बिकवाली दिखी। इस कारण निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र में हाहाकार मचा। बाजार में भारी बिकवाली दिखी। इस कारण निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की बिकवाली के साथ बाजार में गिरावट की शुरुआत शुरू हुई थी। हालांकि दोपहर बाद लार्ज कैप स्टॉक्स में भी मुनाफावसूली दिखी।

बीएसई का सेंसेक्स 906 अंक गिरकर बंद

आज कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72762 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 अंक गिरकर 21997 अंकों पर बंद हो गया। एक समय सेंसेक्स 1150 और निफ्टी 430 अंक नीचे चला गया था।

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भारी गिरावट

गिरावट का बड़ा असर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर पड़ा है। निफ्टी का मिडकैप स्टॉक्स 2115 अंक गिरकर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 800 अंक फिसलकर बंद हुआ है। निफ्टी का नेक्स्ट फिफ्टी 2227 अंक गिरकर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेय़रों में भारी गिरावट दिखी है।

मार्केट कैप कम होकर 372.11 लाख करोड़ रुपए

शेयर बाजार में इस गिरावट की सुनामी से बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी गिरावट दिखी है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप कम होकर 372.11 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। यह पिछले सत्र में 385.57 लाख करोड़ रुपए था। मतलब आज के कारोबार में 13.46 लाख करोड़ रुपए का निवेशकों को नुकसान हुआ है।

चढ़ने-गिरने वाले शेयर

नाल्को 10.22 फीसदी, सेल 8.52 फीसदी, एनएमडीसी 8.08 फीसदी, हिंदुस्तान कॉपर 8.22 फीसदी, भेल 7.70 फीसदी, इंडिया सीमेंट्स 7.88 फीसदी आरईसी 7.24 फीसदी की गिरकर बंद हो गया। दूसरी ओर आईटीसी, सिप्ला, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी पर बंद हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO लेकर आ रहा है निवेश का मौका, लिस्टिंग से पहले ही ₹210 का GMP, 9 फरवरी से निवेश का मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 प्रति शेयर तय कर दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...