back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex 362 अंक चढ़ा, Nifty भी 25,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निवेशकों की भारी खरीदारी और बेहतर ग्लोबल सेंटिमेंट्स के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निवेशकों की भारी खरीदारी और बेहतर ग्लोबल सेंटिमेंट्स के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले।

Sensex – Nifty की स्थिति

बीएसई सेंसेक्स 362 अंक उछलकर 82,220 पर खुला। निफ्टी 50 भी 91 अंक की तेजी के साथ 25,142 के स्तर पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में इन दिग्गज शेयरों ने बाजार को सहारा दिया बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल जैसे शेयर दबाव में रहे।

क्यों आई तेजी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में बढ़त के पीछे कई कारण हैं सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार भारत की क्रेडिट रेटिंग में हालिया सुधार निवेशकों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर मजबूत भरोसा जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के सीआईओ वीके विजयकुमार का कहना है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय बाजार लचीला बना हुआ है।

एशियाई बाजार का हाल

गुरुवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रूख के साथ खुले क्योंकि निवेशकों की नजर S&P 500 इंडेक्स में लगातार चार दिन से हो रही गिरावट पर रही. एक तरफ जहां जापान का निक्केई 225 0.3 परसेंट गिरा. वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया का कोस्पी ने लगभग 1 परसेंट की बढ़त हासिल की वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए क्योंकि तकनीकी शेयरों में गिरावट जारी रही और रिटेल अर्निंगस को लेकर भी निवेशकों में कंफ्यूजन हैं. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.24 परसेंट और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.67 परसेंट गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मामूली सकारात्मक रुख के साथ स्थिर रहा, ऑटोमोबाइल और सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी। Maruti (+7.27%), TVS Motors, Hero MotoCorp, Eicher Motors, M&M जैसे शेयर उछले। सीमेंट कंपनियों में भी मजबूती, क्योंकि इन पर अभी 28% जीएसटी है और कटौती की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...