back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोइए 9 घंटे रोज और पाइए 10 लाख रुपये, Wakefit लेकर आई अनोखी इंटर्नशिप ऑफर, जाने कैसे करें अप्लाई?

Wakefit ने 'स्लीप इंटर्नशिप' का 5वां सीजन लॉन्च किया है। इस स्‍कीम के तहत आप 9 घंटे सोने के बाद 10 लाख रुपए की मोटी रकम कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, अलार्म बजे और ऑफिस जाने के बजाय आप बिस्तर पर ही आराम से लेट जाएं। न लैपटॉप खोलने की जरूरत, न मीटिंग का तनाव और न ही बॉस की डांट का डर। महीने के अंत में सीधा बैंक अकाउंट में मोटी रकम ट्रांसफर हो जाए, वो भी सिर्फ सोने के लिए! सुनने में यह सपना लग सकता है, लेकिन इसे हकीकत बना रही है। भारत की जानी-मानी फर्नीचर और गद्दे बनाने वाली कंपनी Wakefit। कंपनी ने एक अनोखी इंटर्नशिप लॉन्च की है, जिसमें प्रतिभागियों को रोजाना 9 घंटे तक सोने के लिए कहा जाएगा और इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलेगी। 

9 घंटे सोने पर मिलेंगे लाखों रुपये

हम सभी जानते हैं कि रोजाना ऑफिस की कुर्सी पर 8–9 घंटे काम करते-करते कब नींद आने लगती है। आंखें बंद करने का मन करता है, लेकिन काम की मजबूरी रोक देती है। अब सोचिए, अगर वही नींद आपकी “जॉब” बन जाए तो? देश की जानी-मानी स्लीप सॉल्यूशन कंपनी Wakefit एक बार फिर ऐसा ही मौका लेकर आई है। 

कंपनी ने अपनी चर्चित “Sleep Internship” का 5वां सीजन लॉन्च कर दिया है। इस अनोखी इंटर्नशिप के तहत चयनित प्रतिभागियों को कंपनी के नए गद्दों पर रोजाना 9 घंटे सोने का टास्क दिया जाएगा। लेकिन केवल सोना ही नहीं, इंटर्न को अपने नींद के अनुभव भी कंपनी के साथ साझा करने होंगे। इस स्कीम का मकसद है गद्दों की गुणवत्ता को परखना और यह समझना कि नींद की गुणवत्ता कैसे बेहतर की जा सकती है। यानी एक तरफ जहां कंपनी को अपने प्रोडक्ट्स पर फीडबैक मिलेगा, वहीं प्रतिभागियों को सोने के पैसे मिलेंगे।

कितनी होगी कमाई? 

अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस “नींद की नौकरी” में आखिर कमाई कितनी होगी? Wakefit ने स्पष्ट किया है कि चयनित इंटर्न्स को 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है। यानी जितनी बेहतर और नियमित नींद आप लेंगे, उतनी ही आपकी कमाई बढ़ेगी। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कंपनी ने ऐसा ऑफर पेश किया हो। Wakefit की Sleep Internship पहले भी चार सीजन में सफलता के साथ आयोजित हो चुकी है और कई लोगों ने इससे मोटी कमाई की है। उदाहरण के तौर पर, पुणे की पूजा माधव वाव्हल ने पिछले सीजन में इंटर्नशिप के दौरान 9.1 लाख रुपये कमाए थे और वो भी सिर्फ अच्छी नींद लेकर!

कौन कर सकता है अप्लाई? जानिए आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

अगर आपको लगता है कि सोने में आप वाकई चैंपियन हैं, तो Wakefit की ये अनोखी इंटर्नशिप आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है। कंपनी ने Sleep Internship Season 5 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने के लिए आपको बस इंटरनेट पर “Wakefit Sleep Internship” सर्च करना है। सबसे ऊपर आने वाले आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें। वहाँ आपको ‘Apply Now’ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सामान्य जानकारी भरनी होगी। लेकिन यही नहीं, कंपनी ने इस प्रक्रिया में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी जोड़ा है। आपसे पूछा जाएगा कि “आपको इस इंटर्नशिप के लिए क्यों चुना जाए?” यानि आपको खुद को ‘सर्वश्रेष्ठ स्लीपर’ साबित करना होगा। अगर आपका जवाब Wakefit के विजन और उद्देश्य से मेल खाता है, तो आपके चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵