back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल : चौथे चरण के मतदान में कई फिल्मी सितारों और दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

कोलकाता, 09 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के इस चरण में बड़ी संख्या में सितारे भी मैदान में हैं। मतदान के चौथे चरण कई फिल्मी सितारों, दिग्गज राजनेताओं और एक पूर्व भारतीय क्रिकेटी की साख दांव पर है। सिंगूर और जादवपुर जैसे विधानसभा क्षेत्र पर भी लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। शनिवार को चौथे चरण में 44 सीटों पर होने वाले मतदान में कई फिल्मी सितारों व सेलिब्रिटी के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में एक पूर्व क्रिकेटर भी चुनावी मैदान में है। कोलकाता के बेहला पूर्व सीट से भाजपा ने अभिनेत्री पायल सरकार, टालीगंज विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो को, बेहला पश्चिम से भाजपा ने श्राबंती चटर्जी, सोनारपुर दक्षिण सीट से तृणमूल की अभिनेत्री लवली मोइत्रा, हुगली के चंडीताला सीट से भाजपा के बांग्ला फिल्म अभिनेता यश दासगुप्ता चुनावी मैदान में हैं। अभिनेत्री पायल सरकार का तृणमूल की रत्ना चटर्जी से मुकाबला है। रत्ना चटर्जी कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की पत्नी हैं, हालांकि शोभन चटर्जी तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन फिलहाल वह भाजपा से दूरी बनाए हैं। वहीं, बेहला पश्चिम सीट से भाजपा की उम्मीदवार अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी का तृणमूल के नेता व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से मुकाबला है। इसी तरह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दक्षिण सीट पर तृणमूल की ओर से अभिनेत्री लवली मोइत्रा मैदान में हैं। इसी तरह हुगली के चंडीतला सीट पर भाजपा की ओर से बांग्ला फिल्म अभिनेता यश दासगुप्ता किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा हावड़ा के शिवपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला हावड़ा के पूर्व मेयर व भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर रथीन चक्रवर्ती से है। वहीं, टालीगंज से बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के कद्दावर मंत्री अरूप विश्वास के साथ है। इसके अलावा पूर्व अभिनेत्री व हुगली के चुचुंड़ा से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी के भाग्य का फैसला भी इस चरण में होना है। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अब्दुल मन्नान की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होने वाला है। वह हुगली के चापदानी विधानसभा सीट से खड़े हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵