back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार में बढ़त बरकरार, इन सेक्टरों के शेयरों में तेजी

Today Share Market Opening : शेयर बाजार में तेजी जारी है। पिछले तीन दिनों से बाजार बढ़त के साथ खुल रहा है। आज मार्केट की बढ़त में निफ्टी 22,700 के ऊपर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार आज उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बैंकिग शेयरों में बढ़त दिखी है। मेटल शेयरों में तेजी के सहारे मेटल इंडेक्स हर दिन आउट परफॉर्म कर रहा है। आज हिंडाल्को का शेयर बेहद तेजी पर है।

कैसी रही ओपनिंग?

बीएसई का सेंसेक्स 270.26 अंकों की उछाल के साथ 74,953 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 77.50 अंकों की तेजी के साथ 22,720 लेवल पर खुला है। सेंसेक्स के 30 में 24 शेयरों में उछाल है। 6 शेयरों में गिरावट है। भारती एयरटेल 1.83 फीसदी ऊपर है। टाटा स्टील 1.42 फीसदी बढ़ा है। रिलायंस 1.09 फीसद, बजाज फाइनेंस 0.81 फीसदी की बढ़त पर है। कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 फीसदी की तेजी पर है। टेक महिंद्रा 0.70 फीसदी मजबूती पर है।

निफ्टी के स्टॉक्स की चाल

एनएसई निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में तेजी है। बढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल 1.91 फीसदी ऊपर है। भारती एयरटेल 1.76 फीसदी बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.47 फीसदी, हिंडाल्को 1.36 फीसदी, कोल इंडिया 1.23 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी के गिरने वाले शेयर

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डीवीज लैब्स, सन फार्मा, एसबीआई लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई का मार्केट कैप और अन्य आंकड़े

बीएसई पर 3032 शेयरों में ट्रेड हो रहा है। 1705 शेयरों में मजबूती दिखी है। 1238 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। 89 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 85 शेयरों में 52 हफ्तों का हाई लेवल दिख रहा है। 5 शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 116 शेयरों पर अपर सर्किट और 54 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान पर खुले।...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...