back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Update: बिकवाली के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार, निफ्टी 18,700 के स्तर से आया नीचे

Share Market Update: सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 29.40 अंक की गिरावट के साथ 18,741.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ ही हुई थी। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में बाजार की गिरावट लगातार बढ़ती गई। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और बीपीसीएल शेयरों में दिखी कमजोरी

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो के शेयर 1.82 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 4.84 प्रतिशत से लेकर 1.98 प्रतिशत ताकि की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

444 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में रहे थे कारोबार

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,950 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 444 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,506 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

63 हजार अंक के स्तर से भी नीचे गिर कर पहुंच 62,874.12 अंक तक

बीएसई का सेंसेक्स आज 114.61 अंक की कमजोरी के साथ 63,124.28 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 63 हजार अंक के स्तर से भी नीचे गिर कर 62,874.12 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी रिकवरी जरूर की, लेकिन लाल निशान से निकलने में सफल नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 179.34 अंक की कमजोरी के साथ 63,059.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सूचकांक लुढ़क कर 18,647.10 अंक तक गिरा

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 29.40 अंक की गिरावट के साथ 18,741.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक भी थोड़ी ही देर में लुढ़क कर 18,647.10 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद शुरू हुई खरीदारी से ये सूचकांक भी निचले स्तर से रिकवर करता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 77.20 अंक की कमजोरी के साथ 18,694.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी ने 85.60 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की दर्ज की गई गिरावट

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 141.63 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,097.26 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 40.50 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसल कर 18,730.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 284.26 अंक यानी 0.45 प्रतिशत कमजोर होकर 63,238.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 85.60 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,771.25 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵