back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी तेजी, जानें प्रमुख सूचकांकों की चाल

Share Market Open Today: ग्लोबल मार्केट पर बने दबाव के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने सतर्क शुरुआत की है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत मामूली तेजी पर हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार। ग्लोबल मार्केट पर बने दबाव के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने सतर्क शुरुआत की है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत मामूली तेजी पर हुई। सुबह 9: 20 बजे सेंसेक्स 160 अंक चढ़कर 72630 अंकों से थोड़ा ऊपर निकला हुआ था निफ्टी 53 अंक की तेजी के साथ 22,058 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सबसे अधिक फायदे में मारुति सुजुकी का शेयर

आज के शुरुआती कारोबार में अधिकतर बड़ी कंपनियों के शेयर हरे निशान में दिख रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे थे। सिर्फ 9 लाल निशान में थे। मारुति सुजुकी का शेयर सबसे अधिक 1.27 फीसदी फायदे में था। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में था। दूसरी ओर विप्रो सबसे ज्यादा 0.53 फीसदी के नुकसान में था।

गिफ्ट सिटी में निफ्टी 40 अंक गिरा

कारोबार की शुरुआत से पहले गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 40 अंक गिरकर 22050 पर था। प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार में हल्की तेजी दिखी थी। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 222 अंकों के फायदे के साथ 72700 से थोड़ा नीचे चला गया था। 50 अंकों की बढ़त के साथ 22050 के पार चला गया था।

ग्लोबल मार्केट का मिश्रित रुख

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख अपनाया है। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट गिरा था। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज हुई थी। डाउ जोन्स 0.08 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.28 फीसदी गिरा था। नास्डैक 0.42 फीसदी गिरकर बंद हो गया था। आज एशियाई बाजार थोड़ी तेजी है। जापान का निक्की 0.24 फीसदी, टॉपिक्स 0.4 फीसदी के फायदे में है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 फीसदी लुढ़का है। कोस्डैक स्थिर है। हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में शुरुआत के संकेत दे रहा है।

मंगलवार को गिरा था बाजार

लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुला था। मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 361.64 अंकों के नुकसान पर 72,470.30 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 92.05 अंक लुढ़ककर 22004.70 अंकों पर आ गया था।

इस हफ्ते सिर्फ एक दिन का कारोबार बाकी

यह चालू वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह है। आज के बाद शेयर बाजार में इस वित्त वर्ष में केवल एक दिन कारोबार होगा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद रहेगा। शनिवार और रविवार पर सप्ताहांत की छुट्टी होगी। सोमवार से महीना बदल जाएगा। साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵