back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Holiday: इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holiday 2024 : आप शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी सूचना है। शेयर बाजार मार्च के बचे कारोबारी दिनों में से दो दिन बंद रहेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आप शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी सूचना है। शेयर बाजार मार्च के बचे कारोबारी दिनों में से दो दिन बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 मार्च यानी सोमवार को होली की वजह से बंद रहेगा। अगले हफ्ते 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण भी अवकाश रहेगा। मतलब अगले हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में से सिर्फ 3 दिन ही ट्रेंडिंग हो पाएगी। 23 मार्च से 25 मार्च तक शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

बाजार के सभी सेगमेंट रहेंगे बंद

अगले सप्ताह शेयर मार्केट बंद रहने के साथ इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में भी कारोबार नहीं हो सकेगा। 25 और 29 मार्च को करेंसी मार्केट भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। कमोडिटी मार्केट 25 मार्च यानी होली वाले दिन आंशिक रूप से बंद होगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे के सेशन में मार्केट बंद रहने वाला है। शाम में कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग की जाएगी। 29 मार्च को कमोडिटी मार्केट बंद होगा।

इस साल इतने दिन नहीं होगा कारोबार

साल 2024 में शेयर बाजार में शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा 14 दिन अवकाश है। आगे के महीनों में कितने दिन शेयर मार्केट में अवकाश रहने वाला है-

25 मार्च– होली के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा।

29 मार्च– गुड फ्राइडे की छुट्टी।

11 अप्रैल– ईद-उल-फितर (रमजान ईद) का अवकाश।

17 अप्रैल– रामनवमी के कारण मार्केट बंद रहेगा।

01 मई– महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी।

17 जून– बकरीद के कारण मार्केट में छुट्टी।

17 जुलाई– मुहर्रम की छुट्टी।

15 अगस्त– स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी।

2 अक्टूबर– गांधी जयंती का अवकाश।

01 नवंबर– दीपावली के कारण बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

15 नवंबर– गुरु नानक जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा।

25 दिसंबर– क्रिसमस के कारण बाजार में छुट्टी होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान के साथ हुई जोरदार वापसी, Sensex 1500 अंक उछला; Nifty भी 300 से ज्यादा चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵