back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खुलेगा Tesla का नया शोरूम, जानें क्या कुछ होगा खास?

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla आज, 11 अगस्त 2025 को दिल्ली के एरोसिटी IGI एयरपोर्ट के पास में अपना दूसरा शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने जा रही है, जो 11 अगस्त 2025 को दिल्ली के एरोसिटी IGI एयरपोर्ट के पास में अपना दूसरा शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने जा रही है। जहां मॉडल Y का टेस्ट ड्राइव और खरीदारी का मौका मिलेगा। आइए विस्तार से जानते है। 

बता दें, अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला मुंबई के बाद अब दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने जा रही है जहां मॉडल Y का टेस्ट ड्राइव और खरीदारी का मौका मिलेगा। मुंबई के BKC में पहला सेंटर खोलने के बाद, यह टेस्ला के भारत में तेजी से विस्तार की योजना का हिस्सा बन रहा है। 

मॉडल Y की होगी प्रदर्शनी और बिक्री

दिल्ली के इस नए शोरूम में ग्राहकों को टेस्ला मॉडल Y देखने, टेस्ट ड्राइव करने और खरीदने का मौका मिलेगा। ये एसयूवी भारत में सीबीयू पूरी तरह से निर्मित इकाई के रूप में लाई जा रही है, यानी पूरी तरह तैयार गाड़ी विदेश से आयात होगी। 

टेस्ला मॉडल Y के कितने वैरिएंट होंगे उपलब्ध?

भारत में टेस्ला मॉडल वाई दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट 500 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि, लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट 622 किलोमीटर तक चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसमें 19-इंच के क्रॉसफ्लो अलॉय व्हील लगाए गए है। इसकी एक्सीलरेशन भी बेहद तेज है, जो 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6 सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है। 

मॉडल Y की खासियतें

टेस्ला मॉडल वाई सिर्फ तेज और लंबी रेंज वाली ही नहीं है बल्कि, इसका ड्राइविंग अनुभव भी बेहतरीन है। यह साइलेंट राइड देती है, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसमें हाई-टेक इंटीरियर मिलता है, जो इसे बाकी SUVs से अलग बनाता है। 

जानें क्यों है अहम?

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है, अब दिल्ली में टेस्ला का शोरूम खुलना इस बात का संकेत है कि, कंपनी यहां लंबे समय तक कारोबार करने का इरादा रखती है। अब दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों को लंबी दूरी तय किए बिना ही टेस्ला का टेस्ट ड्राइव लेने और खरीदने का मौका मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵