back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बस 699 रुपये में मिल रहा ये फोन, चलेंगे Jio के सारे ऐप, UPI सर्विस भी मिलेगी

Reliance Jio ने ये नया ऑफर हाल ही में लांच किया है। जियो कीपैड फोन JioBharat K1 Karbonn 4G को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। Reliance Jio ने अब तक का सबसे सस्‍ता 4G की पैड लांच किया है। इस JioBharat K1 Karbonn 4G कीपैड फोन की कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इस फोन में 500MB रैम, 128GB तक स्टोरेज, 1000mAh बैटरी और 1.77-इंच डिस्प्ले खास है। इसमें JioTV, JioSaavn और JioPay जैसे ऐप्स भी चला सकते हैं और ऑनलाइन UPI पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं। 

Reliance Jio ने ये नया ऑफर हाल ही में लांच किया है। जियो कीपैड फोन JioBharat K1 Karbonn 4G को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन उन यूजर्स तक पहुंच बनाने में सफल होगा, जो कम कीमत में 4G सर्विस लेना चाहते हैं। ये फोन ब्लैक और ग्रे दो कलर वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा। 

यहां से कर सकते हैं ऑर्डर 

इस फोन की कीमत मात्र 699 रुपये है। वहीं JioBharat K1 Karbonn 4G फोन के ब्लैक और रेड वेरिएंट की कीमत 939 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन को JioMart से भी खरीदा जा सकता है

फोन में मिलेंगी ये सुविधाएं 

JioBharat K1 Karbonn 4G में 0.05GB RAM यानी 500MB की रैम तथा 28GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इस स्टोरेज को एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन की बैटरी कैपेसिटी 1000mAh है। इसमें एक सिंगल नैनो-SIM दिया जा रहा है, जो Jio-लॉक्ड है। जियो लॉक्ड का मतलब है कि इस फोन में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, और भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL वाले सिम-कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ चल सकेंगे कई ऐप 

यह डिवाइस 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है, इसमें JioTV, JioSoundPay, JioSaavn, JioPay जैसे कई ऐप चला सकते हैं। फोटोज क्लिक करने के लिए रियर में एक डिजिटल कैमरा भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन साइज 1.77-इंच की डिस्प्ले है, जो कीपैड फोन्स के लिए स्टैंडर्ड है। वही फोन में 720p स्क्रीन रेजोल्यूशन मिलता है।

आसानी से कर सकते हैं UPI पेमेंट

इस फोन में JioPay सपोर्ट होने के कारण यूजर्स चलते-फिरते UPI पेमेंट्स भी कर सकते हैं। यह  

फोन पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह एक जियो सिम लॉक्ड फोन है और JioPhone के अफोर्डेबल रिचार्ज पैक्स सपोर्ट करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...