back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio Financial Reliance Retail: आपको भी होगा रिलायंस रिटेल और जियो फाइनेंशियल के 36 हजार करोड़ की डील से फायदा

Reliance Retail Deal: बिजनेस इंडस्ट्री में एक बड़ी डील की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि डील के तहत जियो लीजिंग सर्विसेज नाम की JFS यूनिट खरीदी जा सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) रिलायंस रिटेल के साथ बड़ी डील कर रही है। यह डील 36 हजार करोड़ रुपए की होनी है। इसके लिए कंपनी ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। अगर, मंजूरी मिलती है तो कंपनी इन पैसों से उपकरणों की खरीदारी करेगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि डील के तहत जियो लीजिंग सर्विसेज नाम की JFS यूनिट खरीदने की योजना है। साथ में कुछ टेलीकॉम उपकरण और डिवाइस भी खरीदे जाएंगे। अमूमन, इनमें मोबाइल और राउटर शामिल होते हैं।

डील से कंपनी के शेयर में आएगी तेजी : एक्सपर्ट्स

मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि शेयरधारकों से इस डील की मंजूरी मिलती है तो कंपनी के शेयर पर भी इसका असर दिख सकता है। शेयर में तेजी की गुंजाइश बनी है। अगर यह सब अनुमान के मुताबिक हुआ तो इससे रिटेल निवेशकों को मुनाफा होगा। बता दें, कंपनी के शेयर ने बीते 6 महीने में 60% से अधिक रिटर्न दिया है। यह कई शेयर के रिटर्न औसत से काफी अधिक हैं।

मार्च तिमाही में कंपनी को हुआ था मुनाफा

जियो फाइनेंशियल सर्विसेस (JFS) की इस मार्च तिमाही में सिर्फ ब्याज से नेट इनकम 280 करोड़ रुपए रही। जबकि, कंपनी की टोटल ऑपरेशनल इनकम 418 करोड़ रुपए थी। वैसे, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 2.17 प्रतिशत गिरकर 370 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के पिछली तिमाही रिजल्ट की बात करें तो उसने जबरदस्त प्रॉफिट कमाया था। तब नेट प्रॉफिट 293 करोड़ रुपए था। कंपनी की ब्याज से नेट इनकम 269 करोड़ रुपए थी। कंपनी की कुल आय 413 करोड़ रुपए थी।

अगस्त में हुई थी लिस्टिंग

रिलायंस ग्रुप ने अगस्त 2023 में जियो फाइनेंशियल सर्विसेस को शेयर बाजार में लिस्ट कराया था। इसी कंपनी के जरिए रिलायंस ग्रुप की फाइनेंशियल सेक्टर में एंट्री की योजना है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस पहले इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री मारेगी। इस कंपनी के माध्यम से मुकेश अंबानी ने फाइनेंस सेक्टर में बड़ा दांव खेलने का प्लान बनाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵