back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Jaguar Story: फोर्ड के मालिक ने उड़ाया था मजाक, 9 साल बाद रतन टाटा ने ऐसे लिया था बदला!

रतन टाटा के Jaguar Land Rover खरीदने की कहानी बेहद दिलचस्प है। कहानी अपने कार बिजनेस को बेचने से शुरू हुई थी, लेकिन फोर्ड को अपना बिजनेस बेचना पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा भारत के उन चुनिंदा पब्लिक फिगर्स में से एक हैं जिनके नाम एक भी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हैं। हमेशा लो प्रोफाइल रहने वाले रतन टाटा लोगों को अपने काम से जवाब देने पर यकीन रखते थे। ऐसा ही जवाब उन्होंने दुनिया की सबसे चर्चित कार निर्माता कंपनियों में से एक Ford को दिया था।

जब टाटा इंडिका हुई फेल

टाटा ने अपना व्हीकल बिजनेस टाटा मोटर्स 1945 में शुरू किया था। शुरुआत में कंपनी कमर्शियल व्हीकल बनाती थी। इस सेग्मेंट में कई साल तक अच्छा परफॉर्म करने के बाद टाटा ने पैसेंजर व्हीकल मार्केट में कदम रखा। साल था 1991। शुरुआत में कंपनी ने SUV गाड़ियां बनाईं। साल 1998 में मिडिल क्लास को टारगेट करते हुए टाटा ने टाटा इंडिका लॉन्च की। ये भारत में बनी पहली हैचबैक कार थी। लेकिन शुरुआत में टाटा इंडिका को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। बिक्री कम थी, कंपनी लॉस में थी तो रतन टाटा ने तय किया कि वो टाटा मोटर्स को अमेरिकी ऑटो कंपनी फोर्ड को बेच देंगे। 

Ford के चेयरमैन ने दिखाया था नीचा

साल 1999 में रतन टाटा की मुलाकात तब Ford के अध्यक्ष रहे बिल फोर्ड से हुई। करीब तीन घंटे तक दोनों की बैठक चली, इस दौरान बिल फोर्ड ने रतन टाटा को नीचा दिखाने की कोशिश की। फोर्ड ने कहा, ‘जब आपको पैसेंजर कार बिजनेस का कुछ पता नहीं है तो आपने इसे शुरू ही क्यों किया।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब फोर्ड के अधिकारी ऐसे जता रहे थे जैसे टाटा मोटर्स खरीदकर वो टाटा पर कोई अहसान कर रहे हों। इसके चलते डील कैंसल कर दी गई और रतन टाटा ने टाटा मोटर्स बेचने का विचार भी त्याग दिया।

9 साल बाद टाटा ने खरीदा फोर्ड का जैगुआर

नौ साल बाद यानी साल 2008 में आई अमेरिका की मंदी। उस मंदी में कई कंपनियां डूबी थीं और कई को भारी नुकसान उठान पड़ा था। लेकिन तब तक टाटा मोटर्स एक अच्छी ऑटोमोबाइल कंपनी की तौर पर स्थापित हो चुकी थी। वहीं, फोर्ड दिवालिये की कगार पर आ चुका था। तब टाटा ने फोर्ड को ऑफर किया कि वो उसके दो बिजने जैगुआर और लैंड रोवर खरीदना चाहते हैं। जून 2008 में डील पक्की हुई और तब बिल फोर्ड ने रतन टाटा का आभार व्यक्त किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: सादगी, सोच और सफलता की मिसाल रतन टाटा, जानिए अधूरी मोहब्बत से बिजनेस आइकन बनने तक की कहानी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 28 दिसंबर को देश के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का जन्मदिन है। भले ही वह अब हमारे...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵