back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2024 : बजट में आयकर में राहत की उम्मीद नहीं, नई पेंशन प्रणाली समेत इन चीजों पर होंगे बड़े ऐलान!

Budget 2024 Expectations: इस केंद्रीय बजट में इन्फ्रॉस्ट्रक्चर, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिए जाने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आम बजट 2024 पेश होने में चंद घंटे बचे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लोगों को कई तरह की उम्मीदें हैं। इस पर अर्थशास्त्रियों द्वारा कुछ संभावनाएं भी जताने का सिलसिला जारी है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार कल पेश होने वाले बजट में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं- नई पेंशन प्रणाली (NPS) और आयुष्मान भारत को लेकर घोषणाएं हो सकती हैं। दूसरी ओर आयकर मामले में राहत की उम्मीद काफी कम है। 

इन कारणों से होंगी NPS और आयुष्मान भारत में घोषणाएं

जानकारों का कहना है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर जोर, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन और सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाने की संभावना है। अर्थशास्त्री एवं राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP) में प्रोफेसर एनआर भानुमूर्ति ने बताया है कि पेंशन स्कीम को लेकर राज्यों में काफी चर्चा हुई है। सरकार ने उसको लेकर समिति भी बनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत को लेकर भी बड़ी बात कही है। ऐसे में इन दोनों योजनाओं को लेकर बड़ी घोषणा की संभावना है।

आयुष्मान भारत के दायरे में आ सकते हैं 70 साल से ऊपर के सभी लोग 

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा-पत्र जारी कर कहा था कि 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को पांच लाख तक के फ्री इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान योजना अंतर्गत लाया जाएगा। पीएम ने यह भी कहा था कि निवेश के माध्यम से लोगों के मान-सम्मान और बेहतर जीवन एवं रोजगार सुनिश्चित करने पर सरकार का ध्यान है।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵