back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant Ambani से कहीं महंगी शादी भारत के इस कारोबारी ने की थी, 20 साल पहले खर्च किए थे 500 करोड़ रुपए

Anant and Radhika Wedding: एशिया के सबसे रईस इंसान एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी हो चुकी है। देश-दुनिया की तमाम हस्तियों की मौजूदगी में यह विवाह हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश ही नहीं पूरी दुनिया में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा हो रही है। इसकी वजह शादी का बजट है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से लेकर शादी, रिस्पेशन तक में 1800 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 3 हजार करोड़ और 5 हजार करोड़ भी खर्च बताया गया है। इसे देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही, लेकिन दो दशक पहले एक शादी हुई थी, जिसमें खर्च की गई रकम की तुलना आज से करें तो वह शादी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी से महंगी होगी। सहारा समूह के मालिक सुब्रत रॉय ने अपने बेटे की शादी पर दो दशक पहले 500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे। 20 साल पहले 500 करोड़ रुपए से अधिक रकम फिक्स्ड डिपॉजिट में डाला गया होता तो औसतन 6.5 फीसदी के ब्याज से इस समय 2000 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका होता।

4 दिनों तक चला था सुब्रत रॉय के बेटे की शादी का फंक्शन

सुब्रत रॉय के बेटों की शादी के फंक्शन 4 दिनों तक चले थे। उस शादी की ​देश के घर-घर में चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उस शादी में 10 हजार से अधिक लोग शरीक हुए थे। सुब्रत रॉय ने देश के हर महत्वपूर्ण आदमी को आमंत्रित किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई शादी में शामिल हुए थे।

वंचित 101 लड़कियों की भी कराई थी शादी

बेटे की शादी के दौरान सहारा समूह के मालिक ने 101 वंचित लड़कियों की भी शादी करवाई थी। उन्होंने 15 हजार से अधिक गरीबों को भोजन करवाया था। शादी समारोह का आयोजन लखनऊ में किया गया था। शादी के लिए दुनिया भर से मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए गए थे। समारोह में 200 से अधिक व्यंजन परोसे गए थे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

मेहुल चोकसी से विजय माल्या तक! ये हैं 5 भारतीय अरबपति जो अब दिवालिया हो गए

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत ने दुनिया के कुछ सबसे धनी और प्रभावशाली लोगों को जन्म दिया है, जो सफलता के शिखर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵