back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway के इस Share से छप्पर फाड़ कमाई, Delhi Metro बनी मोटी कमाई की वजह

RVNL Share Price Today : RVNL के शेयर ने बीते 52 हफ्तों में 498.50 का हाई बनाया है। इतने ही समय में शेयर ने 117.05 का लोअर सर्किट भी लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। यह लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को उछला। शेयर 18.94 प्रतिशत बढ़कर 498.05 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। बाजार बंद होने तक शेयर 17.53% तेजी के साथ 492.15 पर कारोबार कर रहा था। RVNL के शेयर का भाव एक दिन में 73.40 रुपए बढ़ा है। साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1.02 लाख करोड़ पहुंचाभारतीय शेयर मार्केट में RVNL के शेयर ने 52 सप्ताह में 498.50 का हाई बनाया। जबकि, इतने ही समय में 117.05 का लोअर सर्किट भी लगाया है।।

रॉकेट की तरह भागा शेयर

हाल में रेल विकास निगम लिमिटेड ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू (MoU) साइन किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर के भाव में तेजी कायम है। एमओयू के तहत आरवीएनएल मेट्रो/ रेलवे/ हाई स्पीड रेल/ हाईवे/ मेगाब्रिज/ सुरंग/ संस्थागत भवन/ वर्कशॉप या डिपो/ एस एंड टी कार्य/ रेलवे विद्युतीकरण के लिए परियोजना सेवा प्रदाता का काम करेगा।

कंपनी की प्रोफाइल

RVNL नई लाइनें, लाइन दोहरीकरण, गेज परिवर्तन, रेलवे विद्युतीकरण, मेट्रो परियोजनाएं, वर्कशॉप, पुल, केबल स्टे ब्रिज बनाती है। यह संस्थान भवन आदि समेत हर तरह की रेलवे परियोजनाओं को क्रियान्वित करता है।

इरकॉन इंटरनेशनल को मिला बड़ा ऑर्डर

RVNL ने इरकॉन इंटरनेशनल को बड़ा प्रोजेक्ट अवार्ड किया है। कंपनी ने है कि इस ऑर्डर का साइज 750 करोड़ रुपए से ज्यादा है। कंपनी ने बीते दिन बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी कि उसने RVNL के साथ ज्वाइंट वेंचर (JV) साइन किया है। इसके तहत रेल विकास निगम लिमिटेड से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस जेवी में IRCON के अलावा पारस रेलटेक और पीसीएम स्ट्रेसकॉन शामिल हैं। कंपनी की हिस्सेदारी 60:25:15 की है। कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच रेल लाइन से जुड़ा है। ऑर्डर 42 महीने में पूरा करना है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵