back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today : हफ्ते की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, Sensex 500 तो Nifty ने 150 अंक की लगाई छलांग

Share Market ने सोमवार को हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत की। BSE Sensex 500 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ खुला, जबकि एनएसई Nifty ने भी 150 अंकों की छलांग लगाई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार Share Market ने सोमवार को हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स BSE Sensex 500 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ खुला, जबकि एनएसई Nifty ने भी 150 अंकों की छलांग लगाई। शुरुआती कारोबार में L&T, PowerGrid और NTPC जैसे शेयरों में जोरदार तेजी रही, जबकि Titan, HDFC Life और M&M में गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार की ओपनिंग कैसी रही?

Sensex 76,905.51 के पिछले स्तर से उछलकर 77,456.27 पर खुला और जल्द ही 77,498.29 तक पहुंच गया। Nifty 23,350.40 के पिछले बंद स्तर से बढ़कर 23,515.40 पर खुला। 2175 शेयरों की धमाकेदार शुरुआत शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही, जिसमें 2175 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। 472 शेयर रेड जोन में रहे गिरावट दर्ज की गई 178 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

2175 शेयरों ने की तेजी से शुरुआत

आज यानी सोमवार को Sensex-Nifty ग्रीन जोन में ओपन हुए और निफ्टी-50 ने एक झटके में 23,500 का आकंड़ा पार कर लिया. शुरुआती कारोबार में करीब 2175 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया, तो वहीं 472 शेयर ऐसे थे, जिनकी ओपनिंग रेड जोन में गिरावट के साथ हुई, वहीं 178 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा उछलने वाले शेयरों में L&T, PowerGrid, NTPC, ONGC, Hero Motocorp आगे रहे, तो वहीं टाइटन, ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ और एमएंडएम में गिरावट दर्ज की गई।

ग्लोबल संकेतों का असर

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती दिखी। निफ्टी-50 ने एक झटके में 23,500 का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ गया। सप्ताह की शुरुआत शानदार रही, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई नजर आई, खासकर पॉवर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में। आगे की दिशा ग्लोबल मार्केट और आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...