back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन को ईयू से मिला 63 करोड़ डॉलर का आर्थिक अनुदान

कीव, 21 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन को यूरोपीय संघ (ईयू) से 63.4 करोड़ डॉलर (60 करोड़ यूरो) का आर्थिक अनुदान मिला है। यह अनुदान की दूसरी किस्त है। यह अनुदान ईयू के आपात वित्तीय सहायता कार्यक्रम के तहत यूक्रेन को दिया जा रहा है। ईयू ने गत फरवरी में आपात वित्तीय सहायता के रूप में यूक्रेन को 1.2 अरब यूरो का अनुदान देने का निर्णय लिया था। यूक्रेन को 60 करोड़ यूरो की पहली किस्त मार्च में दी गई थी। ईयू के वित्त मंत्री ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल देश में वित्तीय स्थिरता को बरकरार रखने के लिए किया जायेगा। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल ने इस अनुदान का स्वागत किया और ईयू की अध्यक्ष अर्सला वॉन डेर लेयन को धन्यवाद कहा। –आईएएनएस एकेएस/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵