back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

अप्रैल के महीने में अचानक ठंड और बारिश ने सबको हैरान कर दिया है ऐसे में सेहत बिगड़ने का भी खतरा बढ़ जाता है इसलिए आपको कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में कभी गर्मी कभी ठंड कभी बरसात सब एक साथ देखने को मिल रही है। ऐसे में सेहत पर बड़ा खतरा मर्डर आ सकता है क्योंकि जब मौसम इस प्रकार बदलता है तो अपने साथ कई चेतावनी भी लेकर आता है।

इसी दौरान कई लोगों की इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है और थकान, सुस्ती, गले में परेशानी, सिरदर्द, शरीर दर्द, एलर्जी, खांसी-जुकाम और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इस बदलाव से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए आपकी सेहत हमेशा अच्छी बनी रहे इसके लिए कुछ खास बातें आपको याद रखनी चाहिए और समझना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान हमेशा

तापमान में बदलाव का असर पाचन पर भी पड़ता है, जिससे भूख कम लगना, गैस, अपच या पेट खराब होने जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। कुछ लोगों को नींद पूरी होने के बाद भी सुस्ती महसूस होती है। यह सब संकेत देते हैं कि आपकी सेहत पर मौसम का गहरा असर पड़ रहा है इसलिए आपको कुछ खास बातें समझने और माननी चाहिए।बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी होने पर मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें।

खान-पान कर रख ध्यान

खानपान में ताजा, हल्का और पौष्टिक भोजन शामिल करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं, क्योंकि शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।बहुत ठंडी चीजें, बासी खाना और बाहर का अस्वच्छ भोजन खाने से बचें. नींद पूरी लें।क्योंकि अच्छी नींद शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

आपको थोड़ा बहुत एक्सरसाइज, योग भी करते रहना चाहिए।साफ-सफाई का ध्यान रखें और हाथ धोने की आदत जरूर बनाए रखें, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।

अस्वीकरण:

इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी उपचार, दवा या आहार परिवर्तन से पहले योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵