back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPI Inflation: बड़ी राहत! थोक महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर, जानें पूरी डिटेल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य, ईंधन एवं विनिर्मित उत्पादों की कीमतें कम होने से जून में डब्ल्यूपीआई आधारित थोक महंगाई दर घटकर -4.12 फीसदी पर आ गई है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। जून महीने में थोक महंगाई दर घटकर -4.12 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने मई में यह -3.48 फीसदी रही थी । इसके साथ ही थोक महंगाई दर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

जून में थोक महंगाई 16.23 फीसदी थी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य, ईंधन एवं विनिर्मित उत्पादों की कीमतें कम होने से जून में डब्ल्यूपीआई आधारित थोक महंगाई दर घटकर -4.12 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने मई में थोक महंगाई दर -3.48 रही थी। पिछले साल जून में थोक महंगाई 16.23 फीसदी थी। इससे पहले मई, 2020 में थोक महंगाई दर-3.37 फीसदी पर थी।

मई में मंहगाई दर -9.17 फीसदी रही

आंकड़ों के मुताबिक जून में खाद्य उत्पादों की महंगाई दर घटकर शून्य से 1.24 फीसदी नीचे आ गई है, जबकि मई में यह -1.59 फीसदी थी। इसी तरह ईंधन एवं बिजली खंड की महंगाई जून में घटकर शून्य से 12.63 फीसदी नीचे रही, जबकि मई में यह -9.17 फीसदी रही थी। इस दौरान विनिर्मित उत्पादों की थोक महंगाई शून्य से 2.71 फीसदी नीचे रही, जबकि मई में यह -2.97 फीसदी रही थी। मंत्रालय के मुताबिक जून में थोक महंगाई दर में गिरावट की मुख्य वजह खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में आई कमी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵