back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थोक महंगाई दर घटकर 29 महीनों के निचले स्तर 1.34 फीसदी पर

मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 29 महीनों के निचले स्तर 1.34 फीसदी पर आ गई है। फरवरी में यह 3.85 फीसदी और जनवरी में 4.73 फीसदी पर रही थी।

नई दिल्ली, एजेंसी। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई के बाद थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है। मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 29 महीनों के निचले स्तर 1.34 फीसदी पर आ गई है। फरवरी में यह 3.85 फीसदी और जनवरी में 4.73 फीसदी पर रही थी। हालांकि मार्च, 2022 में थोक महंगाई दर 14.62 फीसदी रही थी।

थोक महंगाई दर घटकर 1.34 फीसदी रही

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 1.34 फीसदी रही है। डब्ल्यूपीआई पर आधारित थोक महंगाई दर में ये गिरावट मुख्य रूप से विनिर्मित वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में कमी की वजह से आई है। हालांकि, खाद्य वस्तुओं की महंगाई मार्च महीने में बढ़कर 5.48 फीसदी पर पहुंच गई है, जो फरवरी में 3.81 फीसदी रही थी।

सब्जियों की महंगाई दर 2.22 फीसदी रही

आंकड़ों के मुताबिक गेहूं और दालों की थोक महंगाई मार्च महीने में क्रमशः 9.16 फीसदी और 3.03 फीसदी रही है। सब्जियों की महंगाई दर 2.22 फीसदी रही है, जबकि तिलहन की थोक महंगाई मार्च में 15.05 फीसदी रही है। हालांकि, ईंधन और पावर की थोक महंगाई दर मार्च में घटकर 8.96 फीसदी पर आ गई है, जबकि फरवरी महीने में यह 14.82 फीसदी रही थी। मार्च महीने में खाद्य महंगाई 2.32 फीसदी रही है। इसके पिछले महीने फरवरी में खाद्य महंगाई 2.76 फीसदी रही थी।

प्याज की थोक महंगाई दर मार्च में थोड़ी बढ़कर -36.83 फीसदी रही

मंत्रालय के मुताबिक विनिर्माण उत्पादों की थोक महंगाई मार्च में घटकर 0.77 फीसदी पर आ गई है, जबकि फरवरी महीने में यह 1.94 फीसदी पर रही थी। आलू की थोक महंगाई दर मार्च में घटकर -23.67 फीसदी पर आ गई है, जबकि फरवरी में यह -14.30 फीसदी पर रही थी। हालांकि, प्याज की थोक महंगाई दर मार्च में थोड़ी बढ़कर -36.83 फीसदी रही है, जबकि फरवरी में यह -40.14 फीसदी रही थी।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर मार्च में घटाकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 फीसदी पर आ गई थी, जो फरवरी महीने में 6.44 फीसदी रही थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵