back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत, बस इन 3 टिप्स को न करें नजरअंदाज

अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या प्लान रिन्यू कराना चाहते हैं तो प्रीमियम भरने से पहले इस जानकारी को पढ़ लें। बताए गए तरीके से भरेंगे प्रीमियम तो हजारो बचा लेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से उभरत रहा है जिसका सीधा कारण है कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं। हालांकि कभी कभी हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम इतना बढ़ जाता है कि चुकाने में पसीना छूट जाता है। लेकिन अब ये परेशानी खत्म होने वाली है। दरअसल बीमा कंपनिया आपको इस बात की जानकारी नहीं देती हैं जिसके जरिए आपके प्रीमियम को कम किया जा सकता है। जबकि इन 3 तरीकों से आप प्रीमियम भरते समय अपने हजारो रुपये बचा सकते हैं।

व्यक्तिगत प्लान की जगह फैमिली फ्लोटर प्लान लें

अगर आप हेल्थ पॉलिसी लेने का सोच रहे हैं तो व्यक्तिगत प्लान तो बिल्कुल न लें बल्कि सबसे अच्छा विक्लप होगा फैमिली फ्लोटर प्लान लेना। अगर आप केवल एक सदस्य के लिए या घर के सभी मेंबर्स के लिए अलग अलग पॉलिसी लेते हैं तो यह आपके लिए मंहगा साबित हो सकता है। हालांकि फैमिली फ्लोटर प्लान आपको पूरे परिवार के सुरक्षा कवच तो देगा ही बल्कि आपके प्रीमियम को भी नाम मात्र कर देगा।

पॉलिसी को एक साल के लिए रिन्यू करने से बचें

अगर आप पॉलिसी ले चुके है तो यह जाहिर है कि मेडिकल इनफ्लेशन के नाम पर बीमा कंपनिया आपका प्रीमियम हर साल बढ़ाएंगी। लेकिन अगर आप हर साल पॉलिसी रिन्यू न करके हर दो या तीन साल के लिए एक ही बार में पॉलिसी रिन्यू करते हैं तो आपको कंपनियां अच्छा खासा डिसकाउंट दे देती हैं। इस विक्लप के चुनाव पर बीमा कंपनी भुगतान पर बंपर छूट देती हैं।

पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन चुनें

इस विकल्प को चुनने से आप अपने मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़े हुए प्रीमियम के चलते आप दूसरी बीमा कंपनी में अपना प्लान ट्रांसफर कर सकते है जो कम प्रीमियम का प्लान ऑफर कर रहा हो। ऐसा करन से आपको वह सभी लाभ मिलेंगे जो पहले से मिलते आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵