back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shivsena UBT Meeting: शिवसेना UBT में फूट, फिर होगी टूट? उद्धव ठाकरे के सामने संजय राउत पर आगबबूला हुई प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा चुनाव को लेकर शिवसेना UBT में फूट खुलकर सामने आ गई है। यह पूरा मामला उद्धव ठाकरे से सामने पेश आया। सूत्रों ने दावा किया है कि बैठक (Shivsena UBT Meeting) की शुरुआत करते हुए उद्धव ठाकरे ने सांसदों से साफ कहा कि विपक्षी दल लगातार यह कह रहे हैं कि उनके सांसद टूट सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने लोगों पर पूरा भरोसा है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे की दो टूक

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राज्यसभा सीट को लेकर दबाव की राजनीति भी देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं की ओर से इस सीट पर दावा किया गया, जिस पर उद्धव ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे पर अन्य सहयोगी दलों से बात की जाए और पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश न की जाए।

संजय राउत पर Shivsena UBT Meeting में बरसी प्रियंका चतुर्वेदी

बैठक के दौरान उस वक्त माहौल काफी गर्म हो गया जब प्रियंका चतुर्वेदी ने खुलकर अपनी असहमति जताई। उन्होंने यह सवाल उठाया कि संजय राउत ने शरद पवार का नाम क्यों लिया और इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराने की बात भी कही, जिससे बैठक में तनाव और बढ़ गया।

वहीं, स्थिति को संभालने के लिए उद्धव ठाकरे ने तुरंत दखल दिया और संजय राउत का समर्थन करते हुए कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। हालांकि, उनके हस्तक्षेप के बावजूद बैठक के बाद भी नाराजगी खत्म नहीं हुई और कई नेताओं ने अपनी असंतुष्टि व्यक्त की।

कुल मिलाकर, यह बैठक जहां एकता दिखाने के लिए बुलाई गई थी, वहीं इसने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और मतभेदों को उजागर कर दिया है, जो आने वाले चुनावों से पहले नेतृत्व के लिए चुनौती बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे तो मैं भी नहीं लडूंगा चुनाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राज्यसभा के लिए वोटिंग की प्रकिया जारी है। इसके लिए दुलारचंद हत्याकांड में बेउर जेल में बंद अनंत सिंह...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵