back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे है। उनका कार्यकाल साल 2028 तक होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत उनका नामांकन दाखिल किया जा चुका है और माना जा रहा है कि वे लगातार चौथी बार इस पद पर काबिज होंगे। खास बात यह है कि इस चुनाव में उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में उतरने की संभावना बेहद कम है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनेंगे Nitish Kumar

नीतीश कुमार का चौथी बार जेडीयू अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 22 मार्च तक आवेदन करना था। 24 मार्च को नामांकन वापसी की तारीख तय थी। हालांकि इस पद के लिए नीतीश कुमार के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2028 तक होगा।

नीतीश कुमार ने साल 2016 में पहली बार इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर उनपर भरोस जताया गया और दूसरी बार पार्टी अध्यक्ष बने। हालांकि 2020 में उन्होंने आरसीपी सिंह को यह जिम्मा सौंप दिया। उनके बाद लल्लन सिंह ने पदभार संभाला। उनके इस्तीफा देने के बाद तीसरी बार नीतीश कुमार साल 2023 में पार्टी अध्यक्ष बने और अभी तक उस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से दिल्ली रुख करने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन किया है जिसके बाद वह अगले महीने दिल्ली जाएंगे। वह राज्यसभा सांसद होते हुए भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। हालांकि उनके राज्यसभा जाने का पार्टी के अंदर ही काफी विरोध हुआ लेकिन नीतीश कुमार की समझाइस के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे फैसले को अपना समर्थन दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵