back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricketers Turn Politician: इन भारतीय खिलाड़ियों ने बदली अपनी पारी, जानें किसका कैसा रहा इनका सियासी सफर

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलडियों ने राजनीति में हाथ आजमाए लेकिन केवल कुछ के हाथ ही सफलता लग सकी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी संन्यास के बाद राजनीति (Cricketers Turn Politician) की पिच पर भी उतरे हैं। इन दिग्गजों ने अपनी लोकप्रियता और अनुभव के दम पर जनता के बीच नई पहचान बनाई। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने क्रिकेट के बाद सियासत में कदम रखा।

नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu ने साल 1999 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद 2004 में राजनीति में एंट्री की। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर अमृतसर से चुनाव जीता और बाद में कांग्रेस में शामिल होकर पंजाब सरकार में मंत्री भी बने। हालांकि मौजूदा समय में वह सक्रिया राजनीति से दूर हैं।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

Mohammad Azharuddin ने 2009 में कांग्रेस जॉइन की और उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से सांसद बने। उनका राजनीतिक करियर भी काफी चर्चा में रहा। फिलहाल वह तेलंगाना सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं।

कीर्ति आजाद

Kirti Azad 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर दरभंगा से कई बार जीत हासिल की और बाद में दूसरी पार्टियों से भी जुड़े। मौजूदा समय में वह TMC की ओर से राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गौतम गंभीर

Gautam Gambhir ने 2018 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद बीजेपी जॉइन की और 2019 में पूर्वी दिल्ली से सांसद बने। हालांकि बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। फिलहाल वह टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका में पूरी तरह से संल्गन है।

चेतन चौहान

Chetan Chauhan ने बीजेपी के साथ राजनीति में लंबा सफर तय किया। वह सांसद रहने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे।

मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में वापसी की।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵