back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छात्रों की बल्ले-बल्ले! क्या है National Scholarship Portal जहां एक ही पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं स्कॉलरशिप

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां विभिन्न सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए छात्र एक ही जगह पर आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों और छात्रों का जीवन सुलभ से सुलभतम बनाने के लिए कई प्रकार की लोक हित की योजनाएं चलाई जाती है। इसी कड़ी में एक है National Scholarship Portal, जहां छात्र इस पोर्टल का इस्तेमाल करते सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह एक ऐसा कॉमन प्लेटफॉर्म है जहां सभी स्कॉलरशिप स्कीम्स की जानकारी ली जा सकती है और अप्लाई भी किया जा सकता है । आइए जानते हैं इस पोर्टल के जरिए आवेदन कैसे करें और कौन से हैं जरूरी दस्तावेज?

National Scholarship Portal से जुड़ी जरूरी जानकारी

सरकार की ओर से छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जाती हैं जिसमे Pre-Matric Scholarship, Post-Matric Scholarship, Central Sector Scheme शामिल हैं। यह सभी स्कॉलरशिप योजनाएं National Scholarship Portal पर मिल जाती हैं फिर चाहे वह स्कीम राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हो या केंद्र सरकार द्वारा। अगर आप उपरोक्त किसी भी सकॉलरशिप स्कीम्स में पात्र हैं तो आप इस पोर्टल का फायदा उठा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म का अंतिम मकसद छात्रों को आर्थिक सहायता देना तो है ही, साथ ही पढ़ाई में ड्राप आउट कम करना और प्रक्रिया को तेज बनाना है।

National Scholarship Portal में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले NSP: https://scholarships.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद “New Registration” पर क्लिक करें
  • फिर आपके सामने जो इंटरफेस आएहा उसे आधार/मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज की मांग की जाएगी जिसे आपको अपलोड करना होगा
  • फाइनल सबमिट करें

जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. बैंक पासबुक
  5. मार्कशीट

NSP छात्रों के लिए एक बेहद उपयोगी प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद करता है। सही समय पर आवेदन कर आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵