back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर विधायक जाकिर हुसैन की नेटवर्थ 67 करोड़ रुपये। ADR रिपोर्ट में विधायकों की संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है धनबल और बाहुबल की। चुनावी माहौल के बीच विधायकों की संपत्ति को लेकर आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 2026 के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं, जहां करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के विधायकों की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 291 विधायकों के हलफनामों के विश्लेषण में पता चला कि 152 विधायक करोड़पति हैं यानी करीब 52% विधायक करोड़ों की संपत्ति रखते हैं

सबसे अमीर विधायक कौन?

पश्चिम बंगाल में सबसे अमीर विधायक जाकिर हुसैन हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 67 करोड़ रुपये है। वहीं, अहमद जावेद खान की संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये और विवेक गुप्ता की संपत्ति लगभग 31 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों से साफ है कि राजनीति में अब धन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

बढ़ रहा है करोड़पतियों का ग्राफ

कुल संपत्ति: ₹821.50 करोड़ (सभी विधायकों की) औसत संपत्ति: ₹2.82 करोड़ प्रति विधायक यह दिखाता है कि विधानसभा में अमीर नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

TMC vs BJP: किसमें ज्यादा अमीर विधायक?

अगर पार्टी के हिसाब से देखें तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भी कई विधायक आर्थिक रूप से मजबूत हैं। यानी अब राजनीति में टिके रहने के लिए आर्थिक ताकत भी अहम भूमिका निभा रही है। पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनाव से पहले सामने आए ये आंकड़े बताते हैं कि राजनीति में अब केवल जनसेवा ही नहीं, बल्कि धनबल भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। ऐसे में मतदाताओं के सामने यह बड़ा सवाल है कि वे अपने प्रतिनिधि का चयन किन आधारों पर करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

ममता बनर्जी ने असम चुनाव के लिए खोले पत्ते, जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन सीटों पर किसे मिला टिकट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵