back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए। जानिए बाजार में गिरावट की वजह और किन शेयरों में रही तेजी-गिरावट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 323 अंकों की तेजी के साथ 75,826 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 84 अंकों की बढ़त के साथ 23,493 के स्तर पर ओपन हुआ।

खुलते ही बाजार में आई गिरावट

हालांकि, बाजार की यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। खुलने के कुछ ही समय बाद बाजार में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया और दोनों इंडेक्स लाल निशान में आ गए। सुबह करीब 9:22 बजे सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 75,447 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 18 अंक फिसलकर 23,390 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

किन शेयरों में रही तेजी?

बीएसई के टॉप गेनर्स में एटरनल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे। इन शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं, टॉप लूजर्स की बात करें तो एचसीएलटेक, टीसीएस, आईटीसी और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आईटी सेक्टर के शेयरों पर खास दबाव देखने को मिला। इससे पहले सोमवार, 16 मार्च को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। BSE Sensex करीब 938 अंक उछलकर 75,502 पर बंद हुआ था। वहीं, NSE Nifty 50 भी 257 अंकों की तेजी के साथ 23,408 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेक्टरों का हाल

सोमवार को बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी रही थी, जबकि आईटी और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज की शुरुआत से साफ है कि बाजार में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...