back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन पर वित्त मंत्री सीतारमण ने जताया कड़ा विरोध

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन शुरू होते ही ममला गरमा गया।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन शुरू होते ही ममला गरमा गया। उन्होंने महिला विधेयक पर जैसे अपनी बात रखनी शुरू की उस पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कड़ा विरोध जताया। दरअसल मामला यह है कि खड़गे ने कहा कि दलित और पिछड़ी वर्ग की महिलाओं का टिकट देने में काफी बेरुखी बरती जाती है। इसी बात पर सत्ता पक्ष के लोग हंगामा करने लगे।

विकास के लिए पार्टी लाइन से हटकर काम करने की जरूरत

इससे पहले मंगलवार को सुबह खड़गे ने संसद के सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए हमें पार्टी लाइन से हटकर काम करने की जरूरत है। तभी देश का विकास संभव है।

सेंट्रल हाल ऐतिहासिक क्षणों का गवाह

खड़गे ने कहा कि यह सेंट्रल हॉल कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है। यह स्थान संविधान सभा की बैठकों के साथ पंडित नेहरू के संबोधन का साक्षी रहा है। यह सेंट्रल हॉल भारत की संसद की समृद्ध विरासत का गवाह है। इसी हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। खड़गे ने कहा कि वह आज के मौके पर विनम्रतापूर्वक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रणाम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि आज से संसद की कार्यवाही नये भवन में शुरू हो गई है। इस मौके पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के सांसद सेंट्रल हाल में एकत्र हुए। इस मौके पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों के सामने अपने विचार रखे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...