back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM गिरफ्तार, जानें क्या है एपीएसएसडी स्कैम

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इसकी पुष्टि की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इसकी पुष्टि की है। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह भ्रष्टाचार मामले में नायडू के खिलाफ कार्रवाई की। नायडू पर 2021 में मामला दर्ज हुआ था। नायडू नांदयाल में तब गिरफ्तार हुए, जब वह शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे। गिरफ्तारी के लिए नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी।

हिरासत में बेटा नारा लोकेश

पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया है। टीडीपी ने एक्स (ट्विटर) पर लोकेश का वीडियो जारी कर बताया है कि पुलिस ने उन्हें (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से मिलने जाने से रोका। बता दें सीआईडी और पुलिस की टीम नायडू को गिरफ्तार करने सुबह 3 बजे पहुंची थी, लेकिन पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल ने उन्हें रोका। कहा कि नियमानुसार वह सुबह 5.30 बजे से पहले किसी को नायडू के पास जाने नहीं देंगे। उस समय नायडू अपने कारवां (खास तौर पर तैयार बस) के अंदर सोये थे। आखिरकार सुबह 6 बजे पुलिस ने नायडू को गिरफ्तार कर लिया।

मामला क्या है

आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम (एपीएसएसडीएस) मामले में चंद्रबाबू नायडू को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा है। 2016 में टीडीपी सरकार में बेरोजगारों को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए एपीएसएसडीसी की स्थापना हुई थी।

370 करोड़ की अवैध निकासी

आंध्र प्रदेश सीईडी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है। आरोप है मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी के सहयोग से बहुस्तरीय लेन-देन कर सरकारी धन का गलत इस्तेमाल किया है। फर्जीवाड़ा कर 370 करोड़ रुपए निकाले गए हैं।

नायडू ने गिरफ्तारी की आशंका जताई थी

हाल में नायडू ने गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। 6 सितंबर को अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता से कहा था टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था-आज या कल वे (वाईएसआरसीपी सरकार) मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...