back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pm Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिली तो करें बस ये काम, खाते में आएगी रकम

Pm Kisan Yojana: 15th installment: पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त 15 नवंबर को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में गई। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी के जरिए राशि भेजी गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त 15 नवंबर को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में गई। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी के जरिए राशि भेजी गई। हालांकि कई किसान खाते में राशि आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका नाम लाभार्थी सूची में था, लेकिन किस्त नहीं मिली।

हर साल दिए जा रहे 6 हजार रुपए

बता दें केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू किया है। योजना में किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपए आते हैं। यह राशि 3 किस्तों में दी जाती है। सरकार ने योजना की 15वीं किस्त जारी की है। राशि किसानों के खाते में डायरेक्ट जमा होती है। योजना का लाभ उनको मिलता है, जो पात्र होते हैं।

आधार कार्ड को बैंक खाते से नहीं किया लिंक

कई किसानों ने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। सरकार ने योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन अनिवार्य किया था। कई किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं किया है, जिससे उनकी किस्त अटकी है।

रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक करें

ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन करने के बाद भी खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किस्त मिल सकती है। हो सकता है किस्त अगली किस्त के साथ आए। अगर, योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो अपना स्टेटस जरूर चेक करें। ऐसा हो सकता है कि जेंडर,नाम, आधार नंबर जैसी कोई जानकारी गलत दर्ज हुई हो, जिससे योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।

यहां कर सकते हैं शिकायत

आपके खाते में योजना के पैसे नहीं आए हैं तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। [email protected] पर ईमेल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵