back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट शामिल होकर बांध सकते हैं समां

टीम इंडिया के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उम्मीद है कि उनकी शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खेमे से एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है। वह 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ साथ फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी शादी का समारोह मसूरी के सेवॉय होटल में संपन्न होगा। खबर है कि उनकी शादी में शामिल होने क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

रोहित और विराट भी बन सकते हैं समारोह का हिस्सा

कुलदीप यादव की शादी के लिए पहुंचे रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल को देहरादून हवाई अड्डे स्पॉट किया गया। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। अब यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि कुलदीप के स्पेशल दिन पर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है।

बचपन की दोस्त के साथ कुलदीप लेंगे सात फेरे

बचपन में कुलदीप और वंशिका एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों मूलत: कानपुर के ही रहने वाले हैं और दोनों के घर में केवल 3 किलोमीटर की दूरी है। जैसे जैसे समय साथ में बीता वह एक दूसरे के इतना करीब आ गए कि अब 14 मार्च को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 17 मार्च को लखनऊ में रिस्पेशन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵