back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

आम घरेलू उपभोक्ता यह जानने के लिए बेचैन हैं कि कहीं रसोई गैस की कमी तो नहीं होगी। हालांकि भारत सरकार ने इस पर साफ किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच टकराव की खबरों के बीच भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर लोग यह जानना चाहते हैं कि कहीं रसोई गैस की कमी तो नहीं होने वाली है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि घरेलू गैस की सप्लाई पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इसी बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर बयान दिया है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस सप्लाई मार्गों में से एक माना जाता है।

भारत में LPG उपभोक्ताओं की संख्या कितनी है

भारत में रसोई गैस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। 1 जनवरी 2021 तक देश में लगभग 28.90 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ता थे। इसके अलावा करीब 70.75 लाख उपभोक्ता पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (PNG) का इस्तेमाल भी कर रहे थे। आज देश में एलपीजी कवरेज करीब 99.5 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, यानी लगभग हर घर तक रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में कुछ बड़े राज्य ऐसे हैं जहां एलपीजी की खपत सबसे ज्यादा होती है।

देश के इन 5 राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत

भारत में एलपीजी सिलेंडर की खपत कुछ बड़े और ज्यादा आबादी वाले राज्यों में सबसे ज्यादा है। टॉप-5 राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल इन राज्यों में घरेलू के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में भी बड़े पैमाने पर एलपीजी का इस्तेमाल होता है। एलपीजी खपत के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। राज्य के कई बड़े शहरों में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इन जिलों में सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं लखनऊ में लगभग 15 लाख उपभोक्ता है, प्रयागराज में करीब 14 लाख उपभोक्ता और आगरा में करीब 12 लाख उपभोक्ता, गोरखपुर में करीब 12 लाख उपभोक्ता गाजियाबाद में करीब 12 लाख उपभोक्ता है। इन पांच जिलों में ही करीब 65 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जो राज्य की कुल खपत का बड़ा हिस्सा हैं। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। तेल विपणन कंपनियों और जिला प्रशासन ने कहा है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है। राज्य में वर्तमान में लगभग 4.83 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ता रोजाना करीब 10,000 मीट्रिक टन घरेलू LPG की मांग करीब 4,145 गैस वितरक काम कर रहे हैं अकेले लखनऊ में 116 गैस वितरक इसके अलावा राज्य में करीब 20.25 लाख घरेलू PNG कनेक्शन भी मौजूद हैं। सरकार और तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में फिलहाल रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और Israel के बीच टकराव की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ गई...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...