back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mangalwar Mantra: हनुमान जी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, घर में बना रहेगा उनका आशीर्वाद

Mangalwar Mantra: आज हनुमान जी की पूजा अर्चना करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन उनकी पूजा के लिए खास है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन उनकी कृपा से आपके घर में सुख समृद्धि तरक्की आती है। हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है अगर आज के दिन आप उनके अच्छे से पूजा अर्चना करेंगे तो आपके घर परिवार में आने वाली संकट को भी रोक देंगे। उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए।

पूजा विधि

हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। अगर आप व्रत कर रहे है तो हनुमान जी का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। भगवान को लाल रंग प्रिय है इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने को साफ करके एक चौकी में भगवान हनुमान के साथ-साथ भगवान राम और सीता जी की भी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।इसके बाद उन्हें फल फूल माला चढ़कर दीपक जलाएं और उनकी आरती करें। आपको सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए ऐसा करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते है। हनुमान जी को गुड़-चना, बूंदी आदि का भोग लगाएं।

इन मंत्रों का करे जाप

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर

शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।

ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर।त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।

महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

ॐ हं हनुमंते नम:

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

इस प्रकार करें भगवान को प्रसन्न

मंगवलार के दिन दान करने का विशेष महत्त्व है। इस दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में लड्डू, वस्त्र और धन समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसी मान्यता है कि दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।आज के दिन आपको उन्हें लाल सिंदूर और तिल का तेल चढ़ाना चाहिए। लाल सिंदूर हनुमान जी को बहुत प्रिय है इस वजह से आज के दिन आप लाल वस्त्र ही धारण करें। इसके साथ ही आज के दिन आप हनुमान जी को लाल कपड़ा भी अर्पित कर सकते हैं। कृष्ण हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होकर आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵